Latest News
View All
हार्दिक पांड्या IPL 2027 तक के लिए हुए बाहर, अब सीधे इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी
कप्तान श्रेयस अय्यर ने मीडिया के सामने किया साफ, बताया न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं
NZ vs IND Today Match Prediction, 1st T20I – पहले मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, संजू, अभिषेक, वैभव, ईशान.....
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IPL 2027 तक के लिए बाहर हुआ सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी का खुलासा! ये 2 बल्लेबाज कर सकते हैं पारी की शुरुआत
शुभमन गिल की GT ने उठाया बड़ा कदम, इन 2 स्टार खिलाड़ियों को कर रही रिलीज
इस न्यूजीलैंड गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को दिया ओपन चैलेंज! सीरीज शुरू होने से पहले कही ये बात
VIDEO: 'ई साला कप नामदे', डी विलियर्स ने RCB को भारतीय भाषा में दिया जीत का गुरुमंत्र, सुनकर कोहली भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
Published - 28 Mar 2023, 07:34 AM
RCB: IPL 2023 31 मार्च से शुरु होने वाला है. सभी 10 टीमें अपने अपने होम ग्राउंड पहुँच चुकी हैं और इस बार खिताब जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. बात करते हैं RCB की जो हर साल बड़े खिलाड़ियों के साथ उतरती है लेकिन 15 साल के IPL के इतिहास में 2 बार फाइनल में पहुँची ये टीम एक बार भी खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है. बावजूद इसके RCB के खिलाड़ी एकबार फिर से अगले सीजन को जीतने के लिए कमर कस चुके हैं. इसी बीच टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का एक बयान वायरल हो रहा है.
डिविलियर्स ने दिया नारा
RCB ने सीजन शुरु होने से पहले डिविलियर्स (AB de Villiers) और गेल से जैसे अपने पुराने दिग्गजों को बुलाया है. RCB ने अपने मौजूदा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए इन सीनियर खिलाड़ियों को बुलाया है. RCB फैंस भी अपने पुराने दिग्गजों को देखने के लिए भारी संख्या में जुट रहे हैं. इसी बीच एक कार्यक्रम के दौरान एबी डिविलियर्स ने टीम को इस साल के लिए एक नारा दिया है...'ई साला कप नामदे'. इसका अर्थ है इस साल कप हमारा होगा.
कोहली की छूटी हंसी
एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) द्वारा 'ई साला कप नामदे' सुनने के बाद बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दरअसल, एबी डिविलियर्स द्वारा टीम को भारतीय भाषा में दिया गया जीत का मंत्र काफी आकर्षक था और ये ही वजह है कि डिविलियर्स के दोस्त माने जाने वाले कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
क्या RCB इस साल अपने फैंस का सपना पूरा कर पाएगी?
RCB हर साल पूरे जोश के साथ उतरती है. टीम में हर साल बड़े खिलाड़ी भी मौजूद होते हैं लेकिन तमाम दावों के बावजूद RCB एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीत पाई है. कोहली, डिविलियर्स और गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के टीम में होने के बावजूद RCB का खिताब न जीतना फैंस को खलता है. अब देखना ये है कि क्या IPL 2023 में RCB डिविलियर्स के नारे को पूरा करते हुए IPL काल खिताब जीत पाती है या नहीं.
ये भी पढ़ें- ना सुनील नरेन, ना शाकिब, KKR ने 2181 रन बनाने वाले धाकड़ ऑल राउंडर को बनाया अपना कप्तान
Tagged:
Virat Kohli RCB IPL 2023 AB de Villiersऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।