VIDEO: IPL 2026 की तैयारियों में जुटी मुंबई इंडियंस टीम, ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
Published - 16 Mar 2026, 12:24 PM | Updated - 16 Mar 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है तो 29 मार्च को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। काफी वर्षो से मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल के पहले मुकाबले में जीत दर्ज नहीं की है, लेकिन इस बार वह अपने इस इतिहास को बदलना चाहेगी, जिसके लिए उनके खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खिलाड़ियों का ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने भी खिलाड़ियों के ऊपर जी जान से मेहनत कर रहे हैं, ताकि वह इस बार अपनी टीम को छठा खिताब जिता सके।
Mumbai Indians: लसिथ मलिंगा पहुंचे पहले
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लगभग 3 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा नजर आ रहे हैं, जो कि गाड़ी से उतरकर अपने होटल रूम की तरफ जा रहे हैं।
इसके बाद अगले दिन टीम के सपोर्टिंग स्टाफ और बाकी के खिलाड़ी भी अपने होटल पहुंच जाते हैं। जबकि शाम को शाम 4:30 बजे के करीब कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ी स्टेडियम की ओर ट्रेनिंग के लिए निकलते हैं।
इस दौरान भी सबसे पहले लसिथ मलिंगा की अपने होटल रूम से निकले दिख रहे हैं। इसके बाद ऑलराउंडर नमन धीर नजर आ रहे हैं तो अगली क्लिप में कंधे पर बैग टांगे हेड कोच महेला जयवर्धने गेट के बाहर निकले दिख रहे हैं। जबकि उनके बाद एक-एक करके सभी प्लेयर्स अपने होटल से स्टेडियम की बस में बैठते दिख रहे हैं।
शार्दुल ठाकुर ने ट्रेनिंग सेशन में लिया हिस्सा
होटल से स्टेडियम पहुंचने के बाद पहले सभी खिलाड़ियों ने स्ट्रेचिंग की और इसके बाद हेड कोच महेला जयवर्धने वहां मौजूद खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं। जयवर्धने कहते हैं ‘’आप सभी का यहां स्वागत है। मैं आप सभी से थोड़ी बातचीत करना चाहता हूं। शार्दुल ठाकुर हमारे साथ जुड़ चुके हैं पहली बार।
Come join the team as preparations begin for the new season in today’s #MIDaily! 💪 pic.twitter.com/bNPrn2DGZf
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 16, 2026
आपको मैदान पर समझदार रहना होगा और सभी की मदद करनी है। इसके बाद सभी प्लेयर्स अपना अभ्यास करना शुरू कर देते हैं। बता दें कि, नेट्स में शार्दुल ठाकुर भी हल्की-फुल्की बॉलिंग करते हैं तो नमन धीर बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्टिंग स्टाफ भी जमकर पसीना बहा रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के 7 भारतीय खिलाड़ियों के नाम आए सामने, यही खेल जायेंगे पूरा सीजन, नहीं होगा इनमे बदलाव
रोहित, सूर्या, हार्दिक नहीं आए नजर
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में जहां शार्दुल ठाकुर और युवा खिलाड़ी साथ नजर आ रहे हैं तो टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने ट्रेनिंग सेशन जॉइन नहीं किया है। जबकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होना है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ये सीनियर खिलाड़ी कब तक स्क्वाड को जॉइन करते हैं। जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी इंटरनेशनल मैचों खेलने के कारण मुंबई खेमे से नहीं जुड़े हैं। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि टीम के बाकी सदस्य कब तक टीम से जुड़ते हैं।
विराट कोहली ने चुने दुनिया के 2 ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स, रोहित-सचिन का नहीं लिया नाम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर