वेंकेटश अय्यर vs देवदत्त पड्डीकल: दोनों में से किसके आंकडें बेहतर? जानें कौन करता RCB के लिए नंबर-3 डिजर्व
Published - 19 Mar 2026, 12:22 PM | Updated - 19 Mar 2026, 12:23 PM
Table of Contents
Venkatesh Iyer vs Devdutt Padikkal: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. पहला मैच SRH और RCB के बीच खेला जाएगा. लेकिन टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले वेंकेटश अय्यर और देवदत्त पड्डीकल की तुलना हो रही है कि दोनों में से कौन सा बल्लेबाज प्लेइंग XI में नंबर 3 की जगह डिजर्व करता है. किस बल्लेबाज के आंकड़ें सबसे बेहतर है? चलिए तो एक नजर डालते हैं Venkatesh Iyer vs Devdutt Padikkal के रिकॉर्ड पर.......
Venkatesh Iyer vs Devdutt Padikkal: औसत नजर आते देवदत्त पड्डीकल के IPL STATS

अगर देवदत्त पड्डीकल की बात करें, तो इन्होंने अपने IPL करियर की शुरूआत साल 2020 में RCB के साथ एक धमाकेदार सीजन से की थी, उस सीजन इन्होंने 31.53 की औसत से कुल 473 रन बनाए थे और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था. हालांकि उस सीजन के बाद से घरेलू क्रिकेट में तो इन्होंने अपना कोहराम जारी रखा, लेकिन IPL में अब तक अपनी एक बड़ी पहचान नहीं बना पाए हैं.
RCB के बाद यह खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स और LSG जैसी टीमों के लिए भी खेल चुका है, लेकिन वहां इन्हें सफलता नहीं मिल पाई. पिछले सीजन मेगा ऑक्शन में RCB ने एक बार फिर इन पर दांव खेला और इन्होंने साल 2025 के मिले 10 मैचों में 27.44 की औसत व 150.61 के स्ट्राइक रेट से कुल 247 रन बना डाले थे.
हालांकि अगर हम देवदत्त पड्डीकल के ओवरऑल IPL करियर की बात करें, तो अब तक वह 74 मैच खेल चुके हैं, जिसमे इन्होंने 25.44 की औसत व 126.29 के स्ट्राइक रेट से कुल 1806 रन बनाए है. देवदत्त पड्डीकल अपने IPL करियर में 11 अर्द्धशतक और एक शतक भी बना चुके हैं. 190 चौके और 56 चौके कर्नाटका का ये बल्लेबाज IPL में जड़ चुका है.
टीम को अकेले जीत दिलाने की क्षमता रखते अय्यर
आईपीएल 2025 की मेघा नीलामी में 23.75 करोड़ रूपये में बिकने वाले वेंकटेश अय्यर इस सीजन की नीलामी में मात्र 7 करोड़ रूपये में RCB द्वारा खरीदे गए थे. अब आरसीबी के पास उनके लिए नंबर-3 की ही पोजीशन है, लेकिन वहां पर भी देवदत्त पड्डीकल पिछले सीजन से कब्जा जमाए हुए हैं.
वेंकटेश अय्यर ने अब तक सिर्फ KKR के लिए ही IPL में खेला हुआ हैं, जिसमे इन्होंने इस टीम के लिए खेले 61 IPL मैचों में 29.96 की औसत से 1468 रन बनाए हुए हैं. इस दौरान इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 137.33 का रहा है.12 अर्द्धशतक और एक शतक इनके बल्ले से भी IPL में लग चुके हैं. 136 चौके और 65 छक्के ये बल्लेबाज अपने आईपीएल करियर में उड़ा चुका है.
साथ ही यह खिलाड़ी गेंदबाजी से भी योगदान देने की क्षमता रखता हैं IPL में इनके नाम 10.59 की इकॉनोमी रेट से 3 विकेट है. ये ऑलराउंडर खिलाड़ी अपना दिन होने पर टीम को अकेले जीत दिलाने की क्षमता रखता है.
ईशान किशन बने SRH के नए कप्तान, तो काव्या मारन ने अभिषेक शर्मा को भी दी ये बड़ी जिम्मेदारी
Venkatesh Iyer vs Devdutt Padikkal की जंग में अय्यर कर रहे जगह डिजर्व
दोनों ही खिलाड़ियों के आंकड़ों की तुलना करते हुए ये बात साफ़ हो चुकी है, जहां वेंकटेश अय्यर का बल्लेबाजी औसत 29.96 के साथ देवदत्त पड्डीकल के 25.44 पर भारी पड़ रहा है. वहीं स्ट्राइक रेट में भी मध्य प्रदेश का ऑलराउंडर 137.33 के स्ट्राइक रेट के साथ कर्नाटक के बल्लेबाज के 126.29 के स्ट्राइक रेट से आगे ही नजर आ रहा है.
वहीं वेंकटेश अय्यर जरूरत पड़ने में कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं. ऐसे में आंकड़ों की तुलना से साफ़ हो गया हैं कि RCB की प्लेइंग इलेवन में जो नंबर-3 की जगह खाली है, वहां 7 करोड़ रूपये में खरीदें गए Venkatesh Iyer को होना चाहिए.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर