वैभव सूर्यवंशी डेब्यू में हुए फ्लॉप, जानें अब अगले मुकाबले में मिलेगा मौका या बैठेंगे प्लेइंग-11 से बाहर

Published - 05 Jul 2026, 04:25 PM | Updated - 05 Jul 2026, 05:07 PM

Vaibhav Sooryavanshi 41

Vaibhav Sooryavanshi in 3rd T20I: आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाले ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में पहली बार चुना गया। इसके बाद से लगातार उनके डेब्यू की मांग मैच दर मैच बढ़ती ही जा रही थी। आयरलैंड में उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया। वहीं, इंग्लैंड के विरुद्ध भी पहले मैच में वैभव बाहर रहे।

हालांकि, मैनचेस्टर में शनिवार (4 जुलाई) को खेले गए मैच में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में पदार्पण किया और ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए। वैभव का डेब्यू कंफर्म होते ही सभी को उनकी बल्लेबाजी देखने की बेकरारी थी लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

Vaibhav Sooryavanshi ने दो छक्के लगाकर बड़ी पारी की जगाई आस

Vaibhav Sooryavanshi 42

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बल्लेबाजी के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा, क्योंकि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इसी वजह से अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए वैभव आए। हालांकि, वैभव को पहले ओवर में स्ट्राइक ही नहीं मिली। वहीं, दूसरे ओवर में भी उन्होंने कुछ खास नहीं किया लेकिन सिंगल लेकर अपना खाता खोलने में कामयाब रहे।

इसके बाद, उन्होंने भारतीय पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर घुटना टेकते हुए पीछे की साइड जोफ्रा आर्चर के खिलाफ छक्का लगाया। फिर चौथे ओवर की पहली गेंद पर भी छह रन बटोरने में कामयाब रहे।

बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए वैभव, सस्ते में लौटे पवेलियन

पावरप्ले का पांचवां ओवर विल जैक्स डालने आए। स्पिन गेंदबाज को देखकर वैभव लालच कर बैठे। उन्होंने पांचवीं गेंद पर क्रीज से बाहर निकलकर बड़े शॉट का प्रयास किया, लेकिन चूक गए। जैक्स ने ऑफ स्टंप्स से बाहर की लाइन पर गेंद कर दी, जो उनकी रीच से दूर रही। इसी वजह से गेंद विकेटकीपर तक गई और उन्होंने स्टंपिंग कर दी। इसके बाद, तीसरे अंपायर ने वैभव को आउट दे दिया। इस तरह डेब्यू मैच में वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए और दो छक्के लगाए।

तीसरे टी20 में वैभव को मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के फ्लॉप होने की वजह से सभी के मन में सवाल है कि 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टी20 में उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, क्योंकि उनके कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले संजू सैमसन बाहर हैं। तो हम बता दें कि इस बात की पूरी संभावना है कि टीम मैनेजमेंट वैभव को मौका देगा। सिर्फ एक मैच के आधार पर उन्हें बाहर नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इंडिया A ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, जीत में चमके साई सुदर्शन और गुरनूर बरार

Tagged:

team india Vaibhav Sooryavanshi IND vs ENG T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com