उस्मान तारीक vs वरुण चक्रवर्ती: कौन हैं ज्यादा खतरनाक मिस्ट्री स्पिनर, आंकड़ों से जानें दोनों में से किसका पलड़ा भारी
Published - 11 Feb 2026, 11:23 AM | Updated - 11 Feb 2026, 11:28 AM
Table of Contents
Usman Tariq vs Varun Chakravarthy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत vs पाकिस्ताम का मुकाबला 15 फरवरी रविवार को खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भिड़त देखने को मिलेगी. लेकिन इसी बीच दोनों टीमों के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारीक और भारत के वरुण चक्रवर्ती पर चर्चा होने लगी है. दोनों दिग्गज खिलाड़ी (Usman Tariq vs Varun Chakravarthy) अपनी गेंदबाज़ी और वैरिएशन के लिए मशहूर हैं. इनकी गेंदबाजों के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज़ भी चकमा खा जाते हैं. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल उठता है कि दोनों में से सबसे ज्यादा खतरनाक मिस्ट्री स्पिनर कौन है? आइए तो आगे आंकड़ों, प्रदर्शन और प्रभाव के आधार पर जानते हैं कि विश्व कप 2026 में किस स्पिनर का पलड़ा भारी रहने वाला है?
वरुण चक्रवर्ती अनुभव के महारथी

वरूण चक्रवर्ती (Usman Tariq vs Varun Chakravarthy) को टीम इंडिया के सबसे सफल मिस्ट्री स्पिनरों में गिना जाता है. उनकी सबसे बड़ी ताकत लाइन और लेंथ पर कंट्रोल है. वह ऐसे इकलौते क्रिकेटर हैं जिन्होंने आर्किटेक्ट की नौकरी छोड़कर अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है. वरूण चक्रवर्ती को एक ही तरह की ग्रिप को अलग-अलग तरीके से फेंकने में महारत हासिल है. इतना ही नहीं विकेट लेने के साथ ही वरूण रन रोकने में भी माहिर हैं. वह अपनी गेंदबाजी में कैरम बॉल, फ्लिपर, टॉप-स्पिन और स्लोअर डिलीवरी का ऐसा नमूना पेश करते हैं कि अच्छे से अच्छे बल्लेबाज पढ़ नहीं पाते हैं गेंद कहां पर आएगी.
कैसे हैं वरुण चक्रवर्ती के टी20I आंकड़ें?
अगर वरुण चक्रवर्ती के टी20I आंकड़ों की बात करें, तो वह अब तक भारत के लिए 37 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 15.83 के बेहतरीन औसत और मात्र 7.11 की इकोनॉमी रेट से कुल 60 विकेट हासिल किये हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 13.3 का हैं, जो किसी भी गेंदबाज के लिए एक सुनहरे सपने जैसा हैं.
ओवर ऑल यह भारतीय स्पिनर कुल 142 टी20 मैच खेल चूका हैं, जिसमे इन्होने 184 विकेट हासिल किये हैं और इस दौरान इनका गेंदबाजी औसत 21.34 व इकोनामी रेट 7.46 का रहा हैं.
उस्मान के लिए अब तक का सफर सुनहरे सपने जैसा
वहीं, अगर हम पाकिस्तान के नए सनसनी स्पिनर उस्मान तारीख की बात करें, तो उन्होंने अब तक टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 4 मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने इन चारों ही मुकाबलों में अपनी एक बड़ी पहचान बना ली हैं। वो अब तक 7.90 की अविश्वसनीय औसत और मात्र 5.53 की इकोनॉमी रेट से कुल 11 विकेट निकाल चुके हैं. गेंदबाजी स्ट्राइक रेट भी उस्मान का कुछ ऐसा हैं जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल हैं, वह हर 8 बॉल बाद टी20 इंटरनेशनल में फिलहाल विकेट ले रहे हैं.
इस पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर ने अब तक टी20 के कुल 42 मैच खेले हुए हैं, जिसमे इन्होने 15.94 की औसत और 6.79 के इकोनॉमी रेट से कुल 70 विकेट हासिल कर चुके हैं.
रोहित या कोहली ? अफगानी ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब ने बताया किसके साथ करना चाहेंगे बल्लेबाजी
Usman Tariq vs Varun Chakravarthy: दोनों की तुलना का ये निकल रहा निष्कर्ष
दोनों मुल्कों के स्पिनरों की तुलना करते हुए आंकड़ें फिलहाल टी20 इंटरनेशनल में उस्मान तारीक को बेहतर बता रहे हैं, क्योंकि उनका गेंदबाजी औसत, स्ट्राइक रेट और इकोनॉमी रेट सभी वरुण चक्रवर्ती से बेहतर निकल रहा हैं.
हालांकि दोनों के स्टैट्स देखने के बाद ध्यान रखने योग्य बात ये हैं कि पाकिस्तानी स्पिनर का सैंपल साइज अभी बहुत कम हैं, वो अभी अपना इंटरनेशनल करियर शुरू ही कर रहा हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती 37 टी20I मुकाबले खेल चुके हैं. अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि उस्मान तारीख आने वाले मैचों में अपना यह शानदार रिकॉर्ड बरक़रार रख पाते हैं या नहीं, लेकिन वर्तमान टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी की बात की जाए, तो उस्मान भारतीय गेंदबाज से आंकड़ों में आगे दिखाई नजर आ रहे हैं.
क्रिकेट का सबसे महंगा मुकाबला, टिकट बना ‘सोने’ जैसा, कीमत पहुंची 6.66 लाख रुपये
Tagged:
team india IND vs PAK T20 World Cup 2026 Usman Tariq vs Varun Chakravarthyऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर