श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही 2 दिग्गजों पर गिरी गाज, टीम इंडिया से हुआ पत्ता साफ
Table of Contents
BCCI axe two legends from Team India: श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए मंगलवार, 28 जुलाई की सुबह भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया। स्क्वाड में रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी उल्लेखनीय रही। वहीं, चोट का शिकार होने वाले वाशिंगटन सुंदर को नहीं चुना गया है और उनकी जगह 33 साल के सारांश जैन को मौका मिला है।
जहां पूरे दिन टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड की चर्चा होती रही लेकिन शाम से कोचिंग स्टाफ ने सुर्खियां बटोरने का काम किया। BCCI ने कंफर्म कर दिया है कि भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर कोचिंग स्टाफ में शामिल दो दिग्गजों के बिना ही नजर आएगी। ये दोनों काफी समय से भारतीय टीम के साथ थे लेकिन अब इनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा।
Team India के कोचिंग स्टाफ से रयान टेन डोशेट और टी दिलीप की हुई विदाई

BCCI ने श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा फैसला लेते हुए टीम इंडिया (Team India) के सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप को बाहर करने का फैसला किया है। डोशेट ने गौतम गंभीर के साथ ही टीम इंडिया को 2024 में ज्वाइन किया था और दो साल का कार्यकाल पूरा किया। वहीं, टी दिलीप राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान आए थे और फिर अगस्त 2025 में दोबारा एक साल के लिए भारतीय टीम से जुड़े थे।
हालांकि, अब इन दोनों को हटा दिया गया है। इसकी पुष्टि खुद BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने की है। सैकिया ने पीटीआई को दिए गए बयान में इस बात की जानकारी दी। इसके अलावा यह भी बताया कि अगले कुछ दिन में टीम इंडिया (Team India) के फील्डिंग कोच टी दिलीप के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया जाएगा।
डोशेट और दिलीप का कार्यकाल हुआ खत्म, सैकिया ने एक्सटेंशन से किया इनकार
पीटीआई को दिए गए बयान में देवजीत सैकिया ने बताया कि इन दोनों का टीम इंडिया (Team India) के साथ कार्यकाल कब खत्म हुआ। साथ ही यह भी साफ़ किया कि इनमें से किसी ने अपना पद खुद नहीं छोड़ा है, बल्कि BCCI ने कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने का का फैसला किया है। उन्होंने कहा,
"असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट का भारतीय पुरुष टीम के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट 10 जून को खत्म हो गया। फील्डिंग कोच टी दिलीप को एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था, उनका कॉन्ट्रैक्ट भी 8 जून को खत्म हो गया। BCCI ने यूनाइटेड किंगडम के दौरे के आखिर तक इन दोनों के साथ काम जारी रखा। हालांकि, BCCI उन्हें कोई एक्सटेंशन नहीं दे रहा है। इस्तीफ़ा स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट पहले ही खत्म हो चुका है।"
टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच का जल्द होगा ऐलान
BCCI के सचिव ने अपने बयान में आगे कहा,
"हम अभी दो-तीन नामों पर बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि एक-दो दिन में सारी बातें तय हो जाएंगी। श्रीलंका दौरे के लिए भारत को नया फील्डिंग कोच मिलेगा।"
देवजीत सैकिया ने भले ही टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच के बारे में पूरी तरह से तस्वीर न साफ़ की हो लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में असम के शुभादीप घोष का नाम सामने आ रहा है। वह काफी समय से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हिस्सा हैं। इसके अलावा कई मौकों पर फील्डिंग कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: अगर श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीता भारत, तो क्या खेलेगी WTC फाइनल? समझें पूरा समीकरण