एक साथ 2 पूर्व कप्तान ने अचानक किया वनडे से संन्यास का ऐलान, 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए किया मना
Table of Contents
2 Former Captains' Retirement: क्रिकेट जगत में संन्यास का दौर चल रहा है। एक के बाद एक कई दिग्गज रिटायर हो रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। इसके बाद, टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई की घोषणा की। वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने भी ऐसा ही किया।
अब इस लिस्ट में दो पूर्व कप्तानों का नाम भी शुमार हो गया है। इन दोनों को अपनी-अपनी टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है और इसमें से एक को 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था लेकिन उसने इसी फॉर्मेट से रिटायरमेंट (Retirement) ले लिया। जबकि दूसरे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को ही पूरी तरह से गुडबाय कह दिया।
इस पूर्व कप्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले ही ODI को कहा अलविदा

दरअसल, हाल ही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी एक पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर के वनडे क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का खुलासा किया। होल्डर ने हालिया समय में अपने प्रदर्शन से काफी चर्चा बटोरी, खासतौर पर टी20 फॉर्मेट में उनका जलवा रहा लेकिन वनडे में 2023 में आखिरी बार नजर आए थे।
माना जा रहा था कि जिस तरह से जेसन होल्डर प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए उनके नाम पर विचार किया जा सकता है लेकिन अब उन्होंने रिटायरमेंट (Retirement) ले लिया। इस फॉर्मेट में होल्डर ने 159 विकेट लेने के साथ ही 2237 रन भी बनाए।
इंग्लैंड की दिग्गज ने भी लिया Retirement, पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हुईं रिटायर
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीदर नाइट इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। नाइट ने 2010 में डेब्यू किया था और उनका करियर 16 साल तक रहा। इस दौरान नौ साल तक इंग्लैंड की कप्तानी भी की, लेकिन पिछले साल मार्च में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद, उनके एक खिलाड़ी के तौर पर कुछ और साल तक नजर आने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन चोटों और युवा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से बढ़ते दबाव के कारण उन्हें रिटायरमेंट (Retirement) लेना पड़ा।
ऐसा रहा हीदर नाइट का करियर
हीदर नाइट ने इंग्लैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने 14 टेस्ट, 160 वनडे और 145 टी20 खेले। इस दौरान तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 7988 रन बनाए। उन्होंने कुल 6 शतक लगाए, जिनमें टेस्ट में 2, वनडे में 3 और टी20 में 1 शतक आए। इसके अलावा कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2017 में घरेलू सरजमीं पर हुए वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चैंपियन बनाना रही।