सूर्यकुमार यादव को अभी तक भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने से हैरान है ऑस्ट्रेलिया ये दिग्गज खिलाड़ी

Published - 13 Nov 2020, 03:29 PM

खिलाड़ी

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई क्रिकेटर टीम इंडिया का हिस्सा बने और आज क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम बन चुके है। लेकिन आईपीएल में आज भी कई क्रिकेटर ऐसे है जिनके लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हे टीम इंडिया में मौके नहीं मिले। मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्ही खिलाड़ियों में से एक है। जो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले।

सूर्यकुमार को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्यकुमार यादव पिछले 3 आईपीएल सीजन से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहें है। सूर्यकुमार के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जाती है की उन्हे टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। सूर्यकुमार को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर कई लोग इसपर सवाल खड़े कर चुके है।

सूर्यकुमार यादव को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चुने जाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, सूर्यकुमार को टीम में नहीं चुना गया। सूर्यकुमार को मौका नहीं मिलने पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी सवाल उठाया था। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व क्रिकेटर ने भी सूर्यकुमार को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर सवाल उठाए।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने सूर्यकुमार के बारे में बोली ऐसी बात

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने सूर्यकुमार को अपना आईपीएल का अनकैप्ड खिलाड़ी चुना और उन्होंने सूर्यकुमार को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। टॉम मूडी ने कहा की सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के शानदार खिलाड़ी है। वह एक बेहतरीन क्लास का खिलाड़ी है, उन्होंने आईपीएल में निरंतर रन बनाए लेकिन अभी तक उन्हे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका नहीं मिला।

टॉम मूडी ने सूर्यकुमार के बारे में बोलते हुए कहा की अभी तक सूर्यकुमार को टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका नहीं मिल यह काफी हैरान करने वाली बात है। अगर सूर्यकुमार द्वारा इस सीजन किए गए प्रदर्शन पर नजर डाले तो उनके प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहे है।

सूर्यकुमार ने इस साल मचाया धमाल

आईपीएल के इस सीजन अगर सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर नजर डाले तो उन्होंने कुल 16 मैच खेले जिसमें उन्होंने 480 रन बनाए। अपने बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार ने 4 अर्धशतक भी लगाए। वहीं उनसे अपने टीम के लिए कई बार संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए भी देखा गया। उनके प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट एक्सपर्ट के अलावा फैंस भी काफी प्रभावित हुए।

Ashish Yadav

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com