‘ट्रॉफी इसी टीम के हाथ जाएगी…’ भारत-न्यूजीलैंड फाइनल पर सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी

Published - 07 Mar 2026, 09:13 AM | Updated - 07 Mar 2026, 09:16 AM

India vs New Zealand

India vs New Zealand : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को हराने के बाद टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट कटाया था. अब भारत का मुकाबला का 8 मार्च को न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) से है. दोनों टीमों के बीच फाइनल नरेंद्र मोदी के स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कीवी टीम जबरदस्त फॉर्म में चल रही है.

दूसरी ओर टीम इंडिया भी घरेलू मैदान पर ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार है. इसी बीच पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने India vs New Zealand फाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

India vs New Zealand फाइनल पर क्या बोले सुनील गावस्कर?

दरअसल, India vs New Zealand फाइनल से पहले सुनील गावस्कर ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वह भारत की जीत के लिए प्रार्थना करेंगे. गावस्कर ने कहा कि,"न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार क्रिकेट खेला है, लेकिन भारत ने भी किसी भी हाल में अपना धैर्य नहीं खोया.

उन्होंने हर मुकाबले में सब्र के साथ काम लिया है. मैं उम्मीद करता हूं और चाहता हूं कि आप सभी भारत के लिए इतिहास दोहराने और पुराने कड़वे इतिहास को हराने की प्रार्थना कर रहे होंगे." गावस्कर का इशारा साफ है वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस बार भारत की ही जीत हो और पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे.

गावस्कर ने अक्षर पटेल की तारीफ

 , India vs New Zealand

सेमीफाइनल में अक्षर पटेल के कैच को लेकर भी गावस्कर ने काफी तारीफ की. उन्होंने ऐसे मुश्किल वक्त में बापू की सूझबूझ की सराहरना की. जिस तरह से अक्षर ने बाउंड्री लाइन पर जानकर कैच लिया फिर शिवम दुबे को पकड़ा दिया, वो वाकई में काबिले तारीफ था. जिस वजह से हैरी ब्रूक जैसे खतरनाक बल्लेबाज का विकेट मिला. यही से पूरे मैच का रूख ही बदल गया.

पूर्व कप्तान का मानना है कि अक्षर अपनी ऑल-राउंड स्किल्स और और फील्डिंग की वजह से महान खिलाड़ियों में से एक बनेंगे. सेमीफाइल मुकाबले में उनके दो कैच अमूल्य थे, जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का टिकट दिलवाया.

भारत जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी

अब 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले जाने वाले India vs New Zealand फाइनल मुकाबले का सुनील गावस्कर को बेसब्री से इंतजार है. उन्हें उम्मीद है कि भारत अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग के बलबूते कीवी टीम को हराने में कामयाब रहेगा. जसप्रीत बुमराह फॉर्म में चल रहे हैं.

वह अपनी सटीक गेंदबाजी से विकेट ले रहे हैं. वहीं, पिछले दो मैचों से संजू सैमसन का बल्ला खूब बोल रहा है. एक बार फिर से उम्मीद की जा रही है कि संजू फाइनल मुकाबले में भी बड़ी पारी खेलेंगे.

पापा के OUT होते ही आगबबूला हुआ हार्दिक का बेटा, LIVE मैच में सौतेली मां पर निकाला गुस्सा

Tagged:

team india INDIA VS NEW ZEALAND T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च, रविवार को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com