IPL 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर देगा मुंबई इंडियंस का ये स्टार खिलाड़ी, सामने आई बड़ी रिपोर्ट
Published - 17 Mar 2026, 02:56 PM | Updated - 17 Mar 2026, 03:15 PM
Table of Contents
Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को सपोर्ट करने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक पहुंच सकते हैं।
जबकि इससे पहले टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। इस मैच की मेजबानी बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को सौंपी गई है, जहां पर पिछले साल भगदड़ में 11 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। हालांकि, टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का एक स्टार खिलाड़ी संन्यास की घोषणा कर सकता है।
Mumbai Indians का प्लेयर लेगा संन्यास
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने अभियान की शुरुआत केकेआर के खिलाफ करेगी तो लगभग सभी खिलाड़ी एमआई पलटन के साथ जुड़ चुके हैं और उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी बीच खबरें हैं कि आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।
इस फैसले को लेकर रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच लगातार चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि बीसीसीआई ये फैसला आगामी वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए ले रहा है, ताकि भारतीय टीम खिताब को अपने नाम कर सके।
यशस्वी को मौका देना चाहता है बीसीसीआई-सूत्र
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे। बीसीसीआई ने कथित तौर पर रोहित शर्मा को सूचित किया है कि उनका प्रदर्शन साउथ अफ्रीका में अच्छा नहीं है और उसको देखते हुए बोर्ड वनडे विश्व कप 2027 के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल को शामिल करने पर विचार कर रहा है।
भारतीय टीम को साल 2027 वनडे विश्व कप से पहले कम से कम 30 एकदिवसीय मैच खेलने हैं और अगर रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर देते हैं तो फिर यशस्वी को सलामी बल्लेबाज की भूमिका में ढलने और विश्व कप की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।
रोहित शर्मा ने मांगा वक्त-सूत्र
हालांकि, रोहित शर्मा फिलहाल संन्यास लेने की फिराक में नहीं है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से एक और मौका देने का अनुरोध किया है और उन्हें आश्वासन दिया है कि वह साल 2027 वनडे विश्व तक खेले जाने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, दोनों के बीच फिलहाल सिर्फ बातचीत चल रही है और इसपर बीसीसीआई का आखिरी फैसला आना बाकी है।
🚨🚨ROHIT SHARMA IS LIKELY TO ANNOUNCE HIS RETIREMENT FROM INTERNATIONAL CRICKET AFTER IPL 2026
— Oxygen (@Oxygen18_) March 17, 2026
According to reliable sources and reports, Rohit Sharma is likely to announce his retirement from international cricket after IPL 2026. The BCCI has reportedly informed Rohit that…
बता दें कि, आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका के साथ, जिम्बाब्वे और नामीबिया को सौंपी गई है, जो कि इसमें संयुक्त होस्ट हैं। लेकिन टूर्नामेंट के अधिकांश मैचों की मेजबानी साउथ अफ्रीका को सौंपी गई है। जबकि जिम्बाब्वे और नामीबिया को केवल कुछ मैचों की मेजबानी करने का मौका दिया जाएगा।
कैमरे में भावुक होकर पहली बार खुलकर बोले संजू सैमसन, बताया आखिर क्यों छोड़ी राजस्थान रॉयल्स
अफ्रीका में रोहित शर्मा के आंकड़े
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2007 से लेकर 2026 तक कुल 282 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसकी 274 पारियों में उन्होंने 48.84 की औसत और 92.74 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 11577 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से 33 शतक और 61 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं तो वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।
इस दौरान रोहित का वनडे इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर 264 है, जो कि फिलहाल विश्व का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। लेकिन जब बात साउथ अफ्रीका में रन बनाने की आती है तो रोहित शर्मा का बल्ला यहां पर खामोशी धारण कर लेता है।
रोहित ने साउथ अफ्रीका में 14 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 19.69 की मामूली औसत और 68.44 के बेहद साधारण स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 256 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक शतक शामिल है। यही कारण है कि बीसीसीआई रोहित को साउथ अफ्रीका भेजने में थोड़ा संकोच कर रही है।
टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर BJP में हुआ शामिल, मोदी जी ने पश्चिम बंगाल की इस सीट से दिया टिकट
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर