टी20 वर्ल्ड कप के बीच चोट के चलते बाहर हुआ ये खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान

Published - 20 Feb 2026, 02:42 PM | Updated - 20 Feb 2026, 02:45 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के सुपर-8 राउंड में पहुंचने वालीं 8 टीमों की घोषणा हो चुकी है।

ग्रुप ए से भारत-पाकिस्तान अगले राउंड में जा रही हैं तो ग्रुप बी, सी और डी से क्रमश: जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों ने सुपर-8 का टिकट (T20 World Cup) कटा लिया है, जबकि अन्य 12 टीमों का सफल ग्रुप स्टेज के मैचों (T20 World Cup) के बाद ही समाप्त हो गया।

लेकिन इसी बीच एक टीम को काफी बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गया है, जिसके बाद इस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है।

T20 World Cup के बीच ये खिलाड़ी हुआ बाहर

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में जहां आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेला जाना है तो दूसरी ओर साउथ अफ्रीका महिला और पाकिस्तान महिला टीम के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को जानकारी दी कि अनुभवी ऑलराउंडर मारिजाने कैप बीमारी की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गई हैं।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान 36 वर्षींय मारिजाने कैप अपना स्पेल पूरा करने के बाद तकलीफ में नजर आई थीं, जिसके बाद उनको तुरंत ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा। आगे की जांच के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि आगे की मेडिकल जांच के बाद महिला मेडिकल टीम ने उनको आराम देने का फैसला किया है।

ये खिलाड़ी करेगी कैप को रिप्लेस

अनुभवी ऑलराउंडर मारिजाने कैप के बाहर होने के बाद उनकी जगह डीपी वर्ल्ड लायंस की स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर फे काउलिंग को मौका दिया गया है। उनको नेशनल टीम की ओर से मेडल कॉल-अप मिला है। बता दें कि, फे काउलिंग दक्षिण अफ्रीका की पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले माह त्शवाने में आयोजित हुए नेशनल ट्रेनिंग कैप के दौरान चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया था।

फे उस टीम का भी हिस्सा था, जो कि मलेशिया में आयोजित हुए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में उप विजेता बनी थी। हालांकि, देखना होगा कि पहली बार नेशनल टीम में शामिल होने के बाद क्या उनको प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाता है और अगर मिलता है तो उनका प्रदर्शन कैसा रहने वाला है। सभी फैंस की नजरें साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान की इस धमाकेदार वनडे सीरीज पर रहने वाली हैं।

T20 World Cup 2026 के बीच इस टीम ने लिया उठाया बड़ा कदम, बदला डाला अपना हेड कोच

टी20 के बाद वनडे सीरीज पर होगी नजर

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच खेली गई टी20 सीरीज को प्रोटियाज महिलाओं ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था। इस सीरीज में मारिजान ने पहले टी20 में एक विकेट लिया था तो दूसरे में उनको सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, मारिजान ने दूसरे मैच में बल्ले से 9 रन की पारी जरूर खेली थी।

बता दें कि, टी20 सीरीज को जीतने के बाद प्रोटियाज माहिला की नजर वनडे सीरीज में जीत हासिल करने पर होगी, जो कि 22 फरवरी को ब्लोमफोंटेन, 25 फरवरी को सेंचूरियन और 1 मार्च को डरबन में खेली जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तानी महिलाओं का प्रदर्शन वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा होता है।

साउथ अफ्रीका महिला टीम की कप्तान

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, फे काउलिंग, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, लारा गुडॉल, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, क्लो ट्रायॉन, फेय ट्यूनीक्लिफ।

'भारत बाहर होगा...' टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं कर पाएंगी क्वालीफाई, मोहम्मद आमिर ने बताया इसके पीछे का कारण

Tagged:

T20 World Cup Marizanne Kapp SA vs PAK ODI Series Fay Cowling
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

लौरा वोल्वार्ड्ट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com