'भारत बाहर होगा...' टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं कर पाएंगी क्वालीफाई, मोहम्मद आमिर ने बताया इसके पीछे का कारण
Published - 20 Feb 2026, 01:47 PM | Updated - 20 Feb 2026, 02:08 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने फिर से एक दिया है जिसने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खलबली मचा दी है। आमिर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है।
आमिर ने न केवल टीम इंडिया की बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि युवा सनसनी अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' (केवल अंधाधुंध बल्ला घुमाने वाला) बताते हुए भारतीय चयन और रणनीति पर भी तीखा प्रहार किया है।
मोहम्मद आमिर ने कहा भारत होगा बाहर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने अपने हालिया बयान में कहा है कि भारतीय टीम इस बार सुपर-8 में संघर्ष करती नजर आएगी। आमिर के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में केवल आक्रामक रुख अपनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालना जरूरी है।
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने हाल ही में एक क्रिकेट शो हारना मना है में टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के लिए अपनी टीम भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुँच पाएगा और उन्होंने इस बात के कई कारण बताए हैं।
आमिर ने कहा कि भारत का बैटिंग क्रम सुपर 8 में काफी बिखरा दिखा है और अब तक सिर्फ पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेल में भारत की बल्लेबाज़ी ने कंसीस्टेंसी दिखाई है। बाक़ी मैचों में टीम की बैटिंग कई बार दबाव में ढह गई और यही वजह है कि वो दक्षिण अफ़्रीका और वेस्ट इंडीज को बेहतर मान रहे हैं।
सेमीफाइनल में कब और किस कंडीशन में हो पायेगा टीम इंडिया का पाकिस्तान से मैच, समझें समीकरण
अभिषेक शर्मा को Mohammad Amir ने बल्लेबाज स्लॉगर
इससे पहले भी मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने भारत के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहकर निशाना बनाया था। उन्होंने उनके खेल को अस्थिर और रिस्की भरा बताया जो कि बड़े मुकाबलों में भारत के लिए बड़ा मुद्दा बन सकता है।
आमिर ने कहा कि अभिषेक हर गेंद़ पर ज़ोरदार हिट करना चाहने वाले बल्लेबाज़ हैं, लेकिन जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज़ गेंदों को लाइन और लेंथ में रखेंगे, उससे उनकी कमजोरी सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कमजोरी होने पर ऐसे बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो सकते हैं।
यह टिप्पणी खासकर इसलिए भी विवाद का विषय बनी क्योंकि अभिषेक शर्मा ने ग्रुप चरण में कुछ निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसमें उन पर लगातार आलोचना भी हुई थी।
IPL के बाद ‘द हंड्रेड’ में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री बंद, जानें क्या है असली वजह
भारत का सुपर 8 शेड्यूल जारी
टी20 विश्व कप 2026 में भारत ग्रुप 1 में दक्षिण अफ़्रीका, वेस्ट इंडीज और ज़िम्बाब्वे के साथ है। सुपर 8 चरण में भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 22 फ़रवरी को अहमदाबाद में है। इस ग्रुप से केवल दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इससे भारत की राह और भी मुश्किल हो सकती है।
हालाँकि भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप चरण में लगातार जीत के साथ दमदार प्रदर्शन किया है और सुपर 8 सीट सुनिश्चित कर ली है, लेकिन आमिर जैसा बयान यह सुझाव देता है कि अगर भारत अपनी बल्लेबाज़ी को मजबूत नहीं कर पाती है तो उन्हें कठिन मुकाबले का सामना करना पड़ेगा।
भारतीय टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ियों की फोर्म और रणनीति पर कई दिग्गजों ने सवाल खड़े किए हैं। लेकिन भारतीय पूर्व क्रिकेटर इसे डिफेंड करते नजर आ रहें हैं। अब गेंद गेंद़ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में खेली जाएगी और किसी भी टीम की हालत बदल सकती है। लेकिन मौहम्मद आमिर (Mohammad Amir) की नज़र में भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुँच पाएगा, जो कि इस टूर्नामेंट में बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर