रणजी खेलने लायक़ नहीं है ये खिलाड़ी, कोच गंभीर का चहेता होने के चलते मिलती प्लेइंग इलेवन में जगह

Published - 05 Jul 2026, 10:12 AM | Updated - 05 Jul 2026, 12:02 PM

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. डरहम में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जबकि दूसरी मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा. टीम को मिली इस शिकस्त के पीछे कई कारण रहें, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा रहा जिसने मेहमान टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

भारतीय टीम को उसके फ्लॉप परफ़ोर्मेंस की कीमत मुकाबला गंवाकर चुकानी पड़ी. इसके बाद से ही यह खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया. कुछ फैंस का मानना है कि कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का चहेता होने के कारण इस प्लेयर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल रही है.

Gautam Gambhir की वजह से इस खिलाड़ी को मिल रही टीम में जगह

Gautam Gambhir

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की तूफ़ानी पारी की मदद से 190 रन स्कोरबोर्ड पर लगा पाई थी. लेकिन इसके बाद जब भारतीय टीम गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरी तो एक खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म नजर आया.

इस गेंदबाज के लचर प्रदर्शन का खामियाजा टीम को हार झेलकर चुकाना पड़ा. यह प्लेयर और कोई नहीं, बल्कि दांए हाथ के स्पिनर रवि बिश्नोई हैं. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 60 रन खर्च कर कोई भी विकेट नहीं चटकी.

IND vs ENG: तीसरे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड 16 सदस्यीय टीम घोषित, अय्यर(कप्तान), वैभव, अभिषेक, संजू.....

ऐसा रहा पिछले 10 मैचों में प्रदर्शन

रवि बिश्नोई की महंगी गेंदबाजी टीम इंडिया की हार के बड़े कारणों में से एक रहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन पर फैंस का गुस्सा फूटा है. कुछ फैंस को दावा है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का फेवरेट प्लेयर होने के चलते लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अंतिम एकादश में मौका मिल रहा है. गौरतलब है कि गौतम गंभीर के लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहने के दौरान रवि बिश्नोई टीम का हिस्सा थे. उनके पिछले दस मुकाबलों के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह नौ विकेट झटक पाए हैं.

अगले मैच से होंगे ड्रॉप?

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में रवि बिश्नोई के फ्लॉप शो के बाद से ही उन्हें टीम से ड्रॉप करने की मांग उठने लगी है. मौजूदा दौरे पर टीम के पास स्पिन डिपारमेंट में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर का विकल्प उपल्बध है.

ऐसे में अगर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और टीम मैनेजमेंट अगले मैच के लिए रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन से बाहर करता है, तो नॉटिंघम टी20 में खेले जाने वाले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टी20 के लिए भारत की अंतिम एकादश में बदलाव होता है या नहीं.

तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से इन 5 खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे कोच Gautam Gambhir, पिलाएंगे सिर्फ ये पानी

Tagged:

team india Gautam Gambhir Ind vs Eng
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com