तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से इन 5 खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे कोच गंभीर, पिलाएंगे सिर्फ ये पानी

Published - 05 Jul 2026, 09:27 AM | Updated - 05 Jul 2026, 10:06 AM

Playing XI

5 players likely to drop from India's playing XI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। पहले आयरलैंड में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप होना पड़ा। वहीं, अब इंग्लैंड दौरे पर भी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला टी20 बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था लेकिन मैनचेस्टर में 4 विकेट से इंग्लैंड ने बाजी मारी।

इंग्लैंड की जीत के कारण भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। अब इनके बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाना है। ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर खराब प्रदर्शन कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। इस लेख में हम उन 5 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें तीसरे टी20 की प्लेइंग XI (Playing XI) से गंभीर ड्रॉप कर सकते हैं।

ये 5 भारतीय तीसरे टी20 की Playing XI से किए जा सकते हैं बाहर

1. रवि बिश्नोई

Playing XI 1

भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कुलदीप यादव के बजाय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका दिया। बिश्नोई को आयरलैंड सीरीज में नहीं खिलाया गया लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिला। बारिश के कारण पहले टी20 में उनकी गेंदबाजी नहीं आई लेकिन दूसरे टी20 में उनकी जमकर धुनाई हुई। लेग स्पिनर ने चार ओवर में एक भी विकेट नहीं लिया और 60 रन लुटा दिए। इसी वजह से उन्हें प्लेइंग XI (Playing XI) से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

2. ईशान किशन

अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से ICC रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बनने के बाद ईशान किशन का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। आयरलैंड दौरे पर ईशान सिर्फ 13 रन बना पाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में खाता खोलने में नाकाम रहे थे। मैनचेस्टर में ईशान ने 49 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके लिए उन्होंने 40 गेंदों का सहारा लिया। ऐसे में उन्हें तीसरे मैच की प्लेइंग XI (Playing XI) से गंभीर बाहर कर सकते हैं।

3. वाशिंगटन सुंदर

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के बाद से भारत की प्लेइंग XI (Playing XI) से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद से उन्हें मौका नहीं दिया गया है। तीसरे टी20 में भी गंभीर सुंदर को खिलाएंगे, इसकी संभावना कम ही नजर आती है।

4. सूर्यांश शेडगे

नितीश कुमार रेड्डी के बाहर होने की वजह से स्क्वाड में आने वाले सूर्यांश शेडगे को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 1 रन बनाया था और गेंदबाजी में बिना कोई सफलता हासिल किए 25 रन लुटाए थे। नॉटिंघम में टीम इंडिया शिवम दुबे पर ही भरोसा दिखाना चाहेगी और यही वजह है कि शेडगे को शायद प्लेइंग XI (Playing XI) में जगह न दी जाए।

5. प्रसिद्ध कृष्णा

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में प्लेइंग XI से बाहर ही रखना पड़ सकता है। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 57 रन लुटा दिए थे और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। इसी वजह से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। अगर भारत तीसरे तेज गेंदबाज के साथ उतरता है तो फिर प्रिंस यादव को मौका मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: ये 3 खिलाड़ी थे टीम इंडिया की हार के जिम्मेदार, इन्हीं की वजह से मिली शर्मनाक शिकस्त

Tagged:

ISHAN KISHAN team india England Cricket Team Prasidh Krishna Washington Sundar ravi bishnoi Suryansh Shedge IND vs ENG 3rd T20I
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com