ये 3 खिलाड़ी थे टीम इंडिया की हार के जिम्मेदार, इन्हीं की वजह से मिली शर्मनाक शिकस्त

Published - 05 Jul 2026, 09:14 AM | Updated - 05 Jul 2026, 09:26 AM

Team India 65

3 players responsible for Team India's defeat: इंग्लैंड दौरे पर भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था लेकिन दूसरे मैच में पूरा रोमांच देखने को मिला। मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

मैच में टॉस भारत के नाम रहा। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/7 का स्कोर बनाया, जो काफी नहीं रहा। इंग्लैंड ने 19 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली। भारत की हार के कई कारण रहे। इस लेख में हम उन 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें दूसरे टी20 में मिली हार के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है।

मैनचेस्टर में हार के लिए Team India के ये 3 खिलाड़ी जिम्मेदार

1. रवि बिश्नोई

Team India 64

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया (Team India) के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का है। दूसरे टी20 में हार के बाद सबसे ज्यादा आलोचना बिश्नोई की ही हो रही है। इसका बड़ा कारण उनकी बेहद खराब गेंदबाजी रही। इंग्लिश बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की। बिश्नोई ने अपने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने तीन नो-बॉल भी डालीं, जिनका फायदा इंग्लैंड को मिला।

2. ईशान किशन

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टीम इंडिया (Team India) की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ईशान किशन रहे। इसके बावजूद ईशान को हार का जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। बाएं हाथ के बल्लेबाज को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, क्योंकि शुरुआत अच्छी मिली थी और दूसरे छोर से कप्तान श्रेयस अय्यर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन ईशान तेजी से रन बना पाए और 40 गेंदों में 122.50 की स्ट्राइक रेट से 49 रनों की पारी खेली। उनकी धीमी पारी के कारण ही भारत ज्यादा बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सका।

3. श्रेयस अय्यर

खुद कप्तान श्रेयस अय्यर भी टीम इंडिया (Team India) की हार में अहम भूमिका निभाते नजर आए। अय्यर ने बल्लेबाजी में तो अच्छा किया लेकिन एक कप्तान के तौर पर उनके फैसले काफी खराब रहे। सही समय पर उचित गेंदबाज इस्तेमाल करने में अय्यर नाकाम रहे। वहीं, जब इंग्लैंड के बल्लेबाज बड़ा ओवर तलाश रहे थे तो उन्होंने अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के बजाय रवि बिश्नोई को गेंद थमा दी और उनके ओवर में 29 रन आने से इंग्लैंड की जीत तय हो गई।

यह भी पढ़ें: बेथल की अर्धशतकीय पारी के आगे भारत ने टेके घुटने, इंग्लैंड ने 4 विकेट से मारी बाजी

Tagged:

ISHAN KISHAN team india shreyas iyer England Cricket Team ravi bishnoi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com