टीम इंडिया का वीक लिंक बन गया हैं ये खिलाड़ी, बार-बार हो रहा फ्लॉप, इसके वजह से हाथ से फिसल ना जाए ट्रॉफी

Published - 17 Feb 2026, 01:30 PM | Updated - 18 Feb 2026, 01:03 PM

Team India

टीम इंडिया (Team India) का आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 में प्रर्दशन प्रभावशाली रहा है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार परफ़ोर्मेंस कर टीम को सुपर 8 में पहुंचाने में मदद की है। अब अगर भारतीय टीम को ट्रॉफी अपने नाम करनी है तो उसको अपनी ये लय बरकरार रखनी होगी।

जहां सभी खिलाड़ी अपने प्रर्दशन से सभी का दिल जीतते नजर आए हैं, तो वहीं एक खिलाड़ी टीम की कमजोर कड़ी साबित हुआ है। भारतीय टीम (Team India)के अब तक खेले गए मुकाबलों में ये अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहा, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि ये प्लेयर अपनी खराब फॉर्म के चलते टीम के लिए मुसीबत बन सकता है।

इस खिलाड़ी की फोर्म Team India के लिए चिंता

टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विश्व कप में अपना खाता अभी तक नहीं खोल सके। उन्होंने यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में लंबे शॉट्स लगेने के चक्कर में पहले गेंद पर विकेट दे बैठे। हालांकि इस मुकाबले में अमेरिका ने काफी अच्छी गेदबाजी दिखाई थी साथ ही मैदान का लॉन्ग ऑन छेत्र थोड़ा बड़ा था।

दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा टीम में नहीं थे क्योंकि वह बिमार हो गए थे जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भरती होना पड़ा था। वहीं तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भी शुन्य पर आउट होकर वापस पवेलीयन लौट गए। कई दिग्गजों का मानना है कि अगर अभिषेक इसी तरह खेलते रहे तो टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

टीम इंडिया को सुपर 8 मुकाबले से पहले अपनी सारी खामियों पर काम करना होगा, खास कर अभिषेक षर्मा को थोड़ा रुक कर खेलना होगा। इससे टीम को भी कम नुकसान सहना पड़ेगा। अभिषेक का पहले गेंद से ही बाउंडरी लगाने वाला अप्रोच लंबे वक्त चलना असफल दिख रहा है।

ऑफिशियल लिस्ट जारी: ये 5 टीमें कर चुकी क्वालीफाई, जबकि ये पांच हुईं टूर्नामेंट से बाहर

Team India ने सुपर आठ से पहले पाकिस्तान को रौंदा

Team India

भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है। जबकि पाकिस्तान अभी भी असमंजस में है कि वो सुपर 8 का हिस्सा हो पाएगा या नहीं। अगर पाकिस्तान 18 फरवरी को होने वाली मैच नामीबिया से हार जाता है तो यूएसए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। क्योंकि इन दोनों टीम के बीच नेट रन रेट में भी अंतर है जिसमें यूएसए फिलहाल ऊपर दिख रहा है।

पाकिस्तान का नेट रन रेट तीन मैच के बाद 0.403 है जबकि यूएसए का 0.787 है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जिस तरह खेला था उसे देख कर यूएसए टीम काफी खुश हुई होगी। अमेरिका ने भारतीय टीम को पहले मैच में कड़ा टक्कर दिया था जबकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ सरेंडर करते दिखी।

शुरुआती दौर में पाकिस्तान ने गेंदबाजी अच्छी की लेकिन जिस तरह से ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे उसके आगे उनके तेज़ गेंदबाज सरेंडर कर दिये। बात करें पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की तो टीम पूरी तरह विफल रही। एसोसिएट नेशन से भी गंदा खेल दिखाया पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने और मुकाबले को 61 रन के बड़े अंतर से हारी।

IND vs NED, PITCH REPORT: क्या कहती हैं अहमदबाद स्टेडियम के पिच? गेंदबाज या बल्लेबाज जानें किसका रहेगा बोलबाला

Team India का अगला मुकाबला नीदरलैंड से

अहमदाबाद का यह इंटरनेशन स्टेडियम नीले रंग में रंगने के लिए तैयार है। इस मुकाबला को शाम सात बजे से खेला जाना है, जिसको भारत हर हाल में जीतने के साथ बोर्ड पर हाइऐस्ट टोटल लगाने उतरेगी। इस मुकाबले में नमी का स्तर 30 प्रतिश्त के आसपास रहने का अनुमान है, जो कि बहुत ज्यादा नहीं है।

भारतीय टीम (Team India) अपने घरेलू मैदान पर नीदरलैंड्स को हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाना चाहेगी। बिना किसी बारिश के व्यवधान के, क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।

इस मुकाबले से समाप्त होने के बाद 21 फरवरी से सुपर 8 मुकाबला खेला जाना है। 21 फरवरी के लिए सुपर आठ मुकाबला खेले जाने के लिए अभी तक टीम तय नहीं हुई है, जबकि 22 फरवरी के लिए इंग्लैंड का श्रीलंका से और भारत का साउथ अफ्रिका से फिक्सचर तय है।

इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) अपनी सारी खामियों पर काम करना चाहेगी, जिससे टीम की तैयारी सुपर आठ के लिए मजबूत हो और साउथ अफ्रिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सके।

Tagged:

team india abhishek sharma T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

विराट कोहली ने

ट्रेविस हेड ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com