वर्ल्ड कप 2027 में कुछ ऐसा दिखेगा भारत का गेंदबाजी आक्रमण, ये 4 पेसर 2 स्पिनर जाएंगे अफ्रीका

Published - 06 Oct 2026, 03:12 PM | Updated - 06 Oct 2026, 04:04 PM

India 67

India bowling attack for World Cup 2027: अगले साल 2 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम सामने आ चुका है और अब सभी टीमों के तैयारियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

टीम इंडिया (Team India) भी सीरीज दर सीरीज अपनी तैयारी कर रही है और खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन फाइनल करने में लगी है। बल्लेबाजी में ज्यादातर नाम तय नजर आ रहे हैं, लेकिन गेंदबाजों में अभी भी माथापच्ची जारी है। हालांकि, हम आपको उन 6 संभावित बॉलर्स के बार में बताने जा रहे हैं, जो वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय स्क्वाड में नजर आ सकते हैं।

इन 4 तेज गेंदबाजों को Team India में वर्ल्ड कप 2027 के लिए मिल सकती है जगह

India 68

वर्ल्ड कप 2027 के लिए BCCI ने अभी तक तेज गेंदबाजों के नाम फाइनल नहीं किए हैं लेकिन हाल ही में हुईं वनडे सीरीज के आधार पर कुछ तेज गेंदबाजों का चयन काफी हद तक पक्का माना जा रहा है। इसमें सबसे आगे जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्हें टीम में चुने जाने वाले पेसर्स में सबसे पहले रखा जा सकता है। बुमराह के भारत (India) के पेस अटैक को लीड करने की उम्मीद है।

इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह का चयन भी पक्का लग रहा है। अर्शदीप को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं लेकिन बाएं हाथ से पेस बॉलिंग करने के कारण उन्हें चुना जा सकता है। वहीं, चौथे तेज गेंदबाज के रूप में अनुभवी मोहम्मद सिराज पर दांव लगाया जा सकता है। हालांकि, सिराज को गुरनूर बरार से टक्कर मिल सकती है लेकिन इसके लिए गुरनूर को अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा।

टीम इंडिया के स्पिन विभाग में ये दो स्पिनर आ सकते हैं नजर

भारत (India) के स्पिन विभाग में मुख्य स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को मौका मिलने की उम्मीद है। कुलदीप को पिछले कुछ समय से उतनी तवज्जो नहीं मिल रही थी लेकिन वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में उन्होंने 7 विकेट लेकर साबित कर दिया कि वे बीच के ओवरों में अभी भी विकेट टेकिंग गेंदबाज हैं। इसी वजह से कुलदीप पर चयनकर्ता वर्ल्ड कप 2027 के लिए भरोसा दिखा सकते हैं।

उनके साथ स्पिन विभाग में अक्षर पटेल की दावेदारी काफी मजबूत नजर आ रही है। इसकी बड़ी वजह अक्षर की बल्लेबाजी भी है। अक्षर अपनी सटीक स्पिन गेंदबाजी से ज्यादा महंगे नहीं साबित होते हैं और विकेट भी निकालने में सफल रहते हैं। वहीं, उनके पास नंबर 5 या उससे नीचे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने की काबिलियत भी है। इसका फायदा भारत को मिल सकता है।

वर्ल्ड कप 2027 के सुपर-12 राउंड में टीम इंडिया (Team India) के मैचों का शेड्यूल

मैच तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
पहला मैच 7 अक्टूबर 2027 भारत vs ऑस्ट्रेलिया केप टाउन दोपहर 1:30 बजे
दूसरा मैच 10 अक्टूबर 2027 भारत vs पाकिस्तान जोहान्सबर्ग दोपहर 1:30 बजे
तीसरा मैच 14 अक्टूबर 2027 भारत vs अफगानिस्तान सेंचुरियन दोपहर 1:30 बजे
चौथा मैच 17 अक्टूबर 2027 भारत vs क्वालीफायर-A ब्लोमफोंटेन दोपहर 1:30 बजे
पांचवां मैच 24 अक्टूबर 2027 जिम्बाब्वे vs भारत विक्टोरिया फॉल्स दोपहर 1:30 बजे

यह भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग के बेटे की चमकी किस्मत, अचानक से बनाए गए टीम के नए कप्तान

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com