खत्म होने के कगार पर इस भारतीय खिलाड़ी का टेस्ट करियर, बार-बार मौका मिलने पर भी हो रहा फ्लॉप
Table of Contents
Indian player's Test career likely over: भारत का श्रीलंका दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह WTC फाइनल की रेस है। टीम इंडिया को श्रीलंका सीरीज में दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी, तभी आगे की राह आसान होगी।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जा रहा है। इसमें कई भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। लेकिन एक खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप हुआ और अब उसका टेस्ट करियर (Test Career) खत्म नजर आ रहा है।
इस भारतीय खिलाड़ी के Test Career पर मंडराया खतरा
भारत की टेस्ट टीम का प्रदर्शन 2024 से 2026 के बीच उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इस दौरान न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में मिली दो बड़ी सीरीज हार ने टीम पर सबसे ज्यादा सवाल खड़े किए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर से बाहर भी भारत को सीरीज गंवानी पड़ी, जबकि 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही।
इन नतीजों के चलते टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। यही कारण है कि सभी खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस पर हेड कोच गौतम गंभीर की कड़ी नजर है। ऐसे में गॉल टेस्ट की दोनों पारियों में निराश करने वाले ओपनर यशस्वी जायसवाल पर गाज गिर सकती है। उनका टेस्ट करियर (Test Career) अब खत्म होने की कगार पर माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले भी कई मुकाबलों में वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।
गॉल टेस्ट की दोनों पारियों में जायसवाल रहे फ्लॉप

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दोनों पारियों में यशस्वी जायसवाल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। दोनों पारियों के स्कोर को मिलाकर उन्होंने कुल 32 रन ही बना पाए। ये रन उन्होंने पहली पारी में बनाए थे, वहीं दूसरी में तो वो खाता भी नहीं खोल पाए।
भारत की पहली पारी के दौरान नॉन-स्ट्राइक एन्ड पर गेंदबाज के साथ टकराव की वजह से यशस्वी जायसवाल फंस गए और उन्हें रन आउट होकर जाना पड़ा। वहीं, दूसरी पारी में एक साधारण गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।
7 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक, जायसवाल के टेस्ट करियर पर उठ रहे सवाल
यशस्वी जायसवाल सिर्फ गॉल में ही नहीं, बल्कि इससे पहले अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों में भी फ्लॉप रहे थे। अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में जायसवाल ने 24 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने एक ही पारी खेली थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में उनके 83 रन ही आए थे। इसी सीरीज में उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा था।
जिस तरह से सात पारियों में यशस्वी जायसवाल फ्लॉप हुए हैं, उनके टेस्ट करियर (Test Career) पर सवालिया निशान लग गया है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने तो उन्हें ड्रॉप करने की भी मांग कर दी है।
कोलंबो में फ्लॉप हुए तो Test Career हो सकता है खत्म
भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेलना है। इस मैच में अगर यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चला तो फिर निश्चित रूप से हेड कोच गौतम गंभीर बाएं हाथ के इस ओपनर के टेस्ट करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जायसवाल ने शुरआती सालों में काफी अच्छा किया था लेकिन पिछले एक-डेढ़ साल से उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है। अब देखना होगा कि कोलंबो में उनका बल्ला चलता है या नहीं।
यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों का हुआ ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका