टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ सकता हैं ये भारतीय खिलाड़ी, सिर्फ IPL खेलकर चलाएगा अपना घर

Published - 22 Feb 2026, 07:32 PM | Updated - 22 Feb 2026, 07:34 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के बाद एक भारतीय खिलाड़ी हमेशा-हमेशा से इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ सकता है तो इसके बाद वह केवल आईपीएल में खेलकर अपना घर चलाता नजर आएगा।

बढ़ती उम्र के कारण खिलाड़ी के इंटरनेशनल करियर का ये आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट (T20 World Cup) माना जा रहा है, लेकिन आईपीएल में ये खिलाड़ी अभी भी चार से पांच तक बेहद आसानी से खेल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी, जो आईपीएल खेलकर ही अपना घर चलाएगा। जबकि चयनकर्ता टूर्नामेंट के बाद इस खिलाड़ी को दोबारा मौका नहीं देंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ सकता हैं ये खिलाड़ी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के टी20 इंटनेशनल करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है, सूर्या की उम्र 35 पार हो चुकी है और यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टी20 प्रारूप में एक नए कप्तान की तलाश कर रही है।

वहीं, सूर्या ने भारत के लिए साल 2025 में बल्ले से 21 मैच की 19 पारियों में 13.62 की मामूली औसत के साथ सिर्फ 218 रन बनाए थे। इस दौरान सूर्या के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था, जबकि वह तीन बार खाता तक नहीं खोल पाए थे।

हालांकि, सूर्या साल 2026 में भारत के लिए टी20 प्रारूप में 9 पारियों में 404 रन बना चुके हैं और यही कारण है कि सूर्या अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अंत टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर और रनों का अंबार लगाकर करना चाहेंगे।

IPL में बचा है लंबा करियर

सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले सीजन उन्होंने एमआई फ्रेंचाइजी के लिए 16 मैचों में 65 की दमदार औसत और 167.91 के स्ट्राइक रेट के साथ 717 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने पांच अर्धशतक ठोके थे। वह इस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।

जबकि मुंबई इंडियंस के लिए सूर्या कम से कम 3 से 4 साल तक खेलते नजर सकते हैं। बता दें कि सूर्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने के लिए 16.35 करोड़ रुपये मिलते हैं। जबकि आने वाले सीजन में सूर्या की सालाना कमाई में भी वृद्धि होने की पूरी उम्मीद है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या (कप्तान), तिलक, रिंकू, सिराज, सुंदर....

दूसरी बार जीतना चाहेंगे T20 World Cup

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और वह बैक टू बैक दूसरी बार विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी बनना चाहेंगे। दरअसल, सूर्या ने इससे पहले साल 2024 में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का खिताब जीता था।

उस वक्त वह केवल टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे थे। लेकिन इस बार वह टीम के कप्तान के तौर पर विश्व कप जीतना चाहेंगे। अगर सूर्या भारत के लिए ट्रॉफी जीतने में सफल होते हैं तो फिर वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे, क्योंकि भारत के लिए केवल धोनी और रोहित ने ही टी20 विश्व कप (T20 World Cup) बतौर कप्तान जीता है।

उम्र नहीं दे रही साथ, टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं ये 3 बड़े नाम

Tagged:

Suryakumar Yadav Mumbai Indians T20 World Cup IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

4311 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com