डेब्यू ODI में ही इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़ी नाबाद फिफ्टी, लेकिन इसके बाद फिर कभी नहीं मिला मौका

Published - 15 Sep 2026, 03:57 PM | Updated - 15 Sep 2026, 05:08 PM

ODI

भारत के लिए टेस्ट और टी20आई की तुलना में वनडे टीम में जगह बनाना हमेशा से ही मुश्किल काम रहा है। कई खिलाड़ी अन्य दो फॉर्मेट में सफल हुए, लेकिन वनडे में ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाए। वहीं, कुछ को तो इस फॉर्मेट में भारत के लिए बिना खेले ही संन्यास लेना पड़ा।

हालांकि, सबसे ज्यादा अनलकी वे रहे, जो ODI डेब्यू करने में कामयाब रहे लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बावजूद यही उनका अंतिम मैच भी बन गया। ऐसे ही एक भारतीय खिलाड़ी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसने 2016 में अपना इंटरनेशनल पदार्पण वनडे फॉर्मेट से किया था लेकिन उसके बाद उसे दोबारा कभी नहीं चुना गया।

डेब्यू ODI में ही नाबाद फिफ्टी जड़कर मचाया था धमाल

ODI 1

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो बाएं हाथ के बल्लेबाज फैज फजल हैं। उन्हें 2016 के जिम्बाब्वे दौरे के लिए वनडे टीम में चुना गया था, जो उनका पहला नेशनल टीम कॉल-अप था। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले और दूसरे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग XI में फैज फजल को जगह नहीं मिली लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने डेब्यू किया।

उन्होंने 124 के रन चेज में केएल राहुल (63*) के साथ मिलकर 126 रनों की साझेदारी करते हुए भारत की 10 विकेट से जीत दर्ज करने में मदद की। फजल ने 61 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 55 रन बनाए।

शानदार प्रदर्शन के बावजूद दोबारा नहीं मिला टीम इंडिया में मौका

अपने डेब्यू ODI में नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले इस बल्लेबाज का यही अंतिम मैच बन गया। इसके बाद, उन्हें दोबारा टीम इंडिया में कभी मौका नहीं मिला। इसकी बड़ी वजह शिखर धवन थे। उस समय धवन तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम के मुख्य ओपनर थे। वहीं, उनके साथ व्हाइट बॉल फॉर्मेट में रोहित शर्मा नजर आते थे। इसी वजह से जब मुख्य खिलाड़ी वापस आए तो फैज को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बाहर कर दिया गया।

घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन की वजह से हुआ था टीम इंडिया में चयन

जिम्बाब्वे ODI सीरीज में फैज फजल को चुना जाना थोड़ा हैरानी भरा फैसला था, क्योंकि ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था। हालांकि, फैज के चुने जाने की वजह विदर्भ के लिए उनका दमदार प्रदर्शन था। इस खिलाड़ी ने 44.62 की औसत से 714 फर्स्ट-क्लास रन बनाए। इसमें तीन शतक शामिल थे।

इसके अलावा ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ इंडिया' की तरफ से 480 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जिताने वाली 127 रन की पारी भी शामिल थी। साथ ही, उन्होंने 50-ओवर के क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और देवधर ट्रॉफी के फाइनल में शतक भी लगाया था। इस खिलाड़ी ने ओवरऑल 138 फर्स्ट क्लास मैचों में 9184 रन बनाए। वहीं, 113 लिस्ट ए में 3641 रन और 66 टी20 में 1273 रन बनाए। बता दें कि फैज ने 2024 में संन्यास ले लिया था।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन वर्ल्ड कप 2027 खेलना इनका पक्का

Tagged:

team india faiz fazal IND vs ZIM ODI Series 2016
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com