वेस्टइंडीज ODI सीरीज नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन वर्ल्ड कप 2027 खेलना इनका पक्का
Table of Contents
India vs West Indies: 27 सितंबर से भारत को वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, वनडे सीरीज के शेड्यूल का टकराव एशियन गेम्स में होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट से होगा। इसी वजह से ODI के कई प्रमुख खिलाड़ी टी20 टीम के साथ जापान में होंगे।
यही कारण है कि उन्हें वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करनी पड़ेगी। हालांकि, 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो IND vs WI ODI सीरीज मिस करेंगे लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप में इनका खेलना तय माना जा सकता है।
West Indies ODI सीरीज में ये 4 भारतीय खिलाड़ी नहीं आएंगे नजर, 2027 वर्ल्ड कप में चयन के पक्के दावेदार
1. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के वनडे में उपकप्तान हैं लेकिन वे वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीन मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। इसकी बड़ी वजह यह है कि उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसे में अय्यर वनडे सीरीज के दौरान जापान में होंगे। हालांकि, वे भले ही यह सीरीज मिस कर दें लेकिन जिस तरह से उन्होंने पिछले कुछ सालों में वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए 2027 वर्ल्ड कप में चयन पक्का माना जा सकता है।
2. अक्षर पटेल
बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी एशियन गेम्स के कारण वेस्टइंडीज (West Indies) वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी दावेदारी बेहद मजबूत नजर आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में अक्षर ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया था। इसी वजह से वे दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए लीडिंग स्पिनर के रूप में देखे जा रहे हैं।
3. जसप्रीत बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में चुने जाने की सबसे मजबूत दावेदारी रखते हैं। टूर्नामेंट में भारत की जीत के लिए बुमराह बेहद अहम रहेंगे। हालांकि, यह दिग्गज पेसर एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। लेकिन अगले साल होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए फिट रहा तो निश्चित रूप से अपना जलवा बिखेरेगा।
4. ईशान किशन
विकेटकीपर ईशान किशन को टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन के कारण वनडे टीम में भी वापसी का मौका मिल गया। हालांकि, वह वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें भी एशियन गेम्स के लिए जापान जाना है। उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुने जाने की पूरी संभावना नजर आ रही है। उनके पास किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने की काबिलियत है। इसी वजह से भारत को अतिरिक्त बल्लेबाज भी नहीं चुनना होगा।
यह भी पढ़ें: इन 3 खिलाड़ियों को AFG सीरीज में नहीं मिलेगा एक भी मौका, करते रह जाएंगे सिर्फ दिल्ली दर्शन
Tagged:
ISHAN KISHAN team india shreyas iyer jasprit bumrah axar patel west indies cricket team IND vs WI ODI Series