इन 3 खिलाड़ियों को AFG सीरीज में नहीं मिलेगा एक भी मौका, करते रह जाएंगे सिर्फ दिल्ली दर्शन
Table of Contents
India vs Afghanistan T20 Series: दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का आयोजन 13 सितंबर से 17 सितंबर तक होगा। सीरीज भारतीय सरजमीं पर होने के बावजूद मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है, क्योंकि यह उसके फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत आयोजित हो रही है। इसके पहले मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से बाजी मारी थी।
वहीं, अब दूसरा मैच मंगलवार (15 सितंबर) को खेला जाएगा। पहले मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती मौजूद थे, लेकिन अब वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी रिप्लेसमेंट का ऐलान भी नहीं हुआ है। इसी वजह से अब सिर्फ 14 खिलाड़ी ही स्क्वाड में हैं। इनमें से चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले मैच में भी नहीं खेले थे और उनमें से तीन को शेष दो मैचों में भी मौका मिलने की उम्मीद नहीं है।
इन 3 खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज में India की प्लेइंग XI में मौका मिलने की उम्मीद कम
1. वैभव सूर्यवंशी

बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को भारत (India) की प्लेइंग XI में इस सीरीज के दौरान जगह मिलेगी, इसकी संभावना कम ही लग रही है, क्योंकि संजू सैमसन की वापसी हुई है। संजू को पहले मैच में मौका मिला था और वैभव बाहर बैठे थे। आगे के दो मुकाबलों में भी सैमसन को ही खिलाया जा सकता है।
इसी वजह से वैभव को बेंच पर ही रहना पड़ सकता है। अगर संजू ने अच्छा नहीं किया तो फिर एशियन गेम्स के दौरान अभिषेक शर्मा के साथ वैभव को बतौर ओपनर मौका मिलने की उम्मीद है।
2. वॉशिंगटन सुंदर
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं। सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर इंजरी हुई थी, जिसके कारण वे करीब दो महीने बाहर रहे। अब वे फिट होकर वापस आ गए हैं।
इस खिलाड़ी को अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भारत (India) की प्लेइंग XI में जगह मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। इसकी वजह शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी का एक साथ खेलना और अक्षर पटेल की मौजूदगी है।
3. यश ठाकुर
हर्षित राणा के बाहर होने के कारण तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भारत (India) ने रिप्लेसमेंट के रूप में चुना लेकिन उन्हें खेलने का मौका मिलेगा, यह कहना मुश्किल है। भारतीय टीम की प्लेइंग XI में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की पेस जोड़ी को ही शेष दो मैचों में भी मौका मिलने की उम्मीद है।
वहीं, तीसरे तेज गेंदबाज की कमी शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी मिलकर कर रहे हैं। इसी वजह से यश को बाहर ही रहना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: IND vs AFG सीरीज के बीच फैंस को झटका, 30 साल के खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
Tagged:
team india afghanistan cricket team Washington Sundar Yash Thakur India vs Afghanistan Vaibhav Sooryavanshi