IND vs AFG सीरीज के बीच फैंस को झटका, 30 साल के खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
Table of Contents
30 year old player announced retirement: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच जारी है। इस सीरीज का आगाज 13 सितंबर से दिल्ली में हुआ था और दूसरा मैच आज (15 सितंबर) को खेला जाएगा। भारत की नजर लगातार दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पर होगी। वहीं, अफगान टीम का प्रयास 1-1 की बराबरी का होगा।
इस सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले एक 30 वर्षीय खिलाड़ी ने रिटायरमेंट (Retirement) की घोषणा कर दी है। इस खबर से फैंस काफी दुखी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि यह खिलाड़ी कौन है और उसने कम उम्र में ही रिटायर होने का फैसला क्यों लिया।
IND vs AFG सीरीज के बीच इस खिलाड़ी ने Retirement का किया ऐलान
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बीच जिस खिलाड़ी ने संन्यास (Retirement) लिया है, उसका नाता इन दोनों ही टीमों से नहीं है और न ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। रिटायर होने वाले खिलाड़ी का नाम अनुज दल है। यह खिलाड़ी डर्बीशायर क्लब के लिए खेलता था और अब 30 साल की उम्र में ही अपने क्रिकेट करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
अनुज दल ने इस वजह से लिया रिटायरमेंट

डर्बीशायर के लिए 2018 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनुज दल ने तत्काल प्रभाव से पेशेवर क्रिकेट से रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला फाइनेंशियल सर्विसेज़ में करियर बनाने के लिए लिया है। वे नॉटिंघम की कंपनी 'राइली वेल्थ मैनेजमेंट' में फुल-टाइम नौकरी शुरू करेंगे। जब डर्बीशायर का ऑफ-सीजन होता था, तब अनुज इसी कंपनी के लिए काम करते थे। अब वे फुल-टाइम रोल में नजर आएंगे।
रिटायरमेंट को लेकर अनुज दल ने क्या कहा?
क्लब की वेबसाइट के साथ बात करते हुए, अनुल दल ने संन्यास के फैसले को लेकर कहा,
"मुझे निराशा है कि हम नए कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों पर सहमत नहीं हो पाए और क्लब में मेरा समय अब खत्म हो गया है। हालांकि, अपनी जिंदगी के इस अध्याय को अलविदा कहना मुश्किल है, लेकिन मैं आगे क्या होने वाला है और एक नया करियर शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे अपना सपना पूरा करने का मौका देने के लिए मैं हमेशा डर्बीशायर का आभारी रहूंगा और मैं क्लब और खिलाड़ियों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
बतौर ऑलराउंडर डर्बीशायर के लिए किया शानदार प्रदर्शन
दाएं हाथ के ऑलराउंडर अनुज दल ने डर्बीशायर के लिए 2018 में फर्स्ट क्लास और टी20 डेब्यू किया। वहीं, 2019 में लिस्ट ए में भी अपना करियर शुरू करने में कामयाब रहे। अनुज ने सभी फॉर्मेट में कुल 3,773 रन बनाए और 128 विकेट लिए। 2022 में 34 विकेट और 957 रन बनाने के कारण उन्हें उस सीजन के लिए डर्बीशायर का 'काउंटी चैंपियनशिप प्लेयर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड मिला। वहीं, आर्थर ने उन्हें "डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब का दिल और अहम हिस्सा" बताया।
यह भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से हुए बाहर, अब ये मिस्ट्री स्पिनर करेगा उन्हें रिप्लेस