टीम इंडिया में नहीं मिल रहा था मौका, तो इस क्रिकेटर ने थामा इंग्लैंड का दामन, अब वहीं से खेलेगा क्रिकेट

Published - 01 Feb 2026, 09:25 AM | Updated - 01 Feb 2026, 01:04 PM

Team India 2

Team India: भारतीय क्रिकेट में कंपीटीशन का स्तर इतना ऊंचा है कि कई बार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। हाल ही में केरल के एक तेज गेंदबाज ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। भारतीय टीम में मौके ना बनने की वजह से और घरेलू क्रिकेट के व्यस्त चक्र के बीच, इस गेंदबाज ने अब इंग्लैंड की धरती पर अपनी रफ्तार का जलवा दिखाने का निर्णय लिया है। जानते हैं क्यों इस खिलाड़ी ने भारत छोड़ इंग्लैंड खेलने गए।

Team India का खिलाड़ी इंग्लैंड में दिखाएंगे दमखम

टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलने वाले केरल के अनुभवी तेज गेंदबाज और आईपीएल में भाग ले चुके खिलाड़ी बासिल थम्पी ने इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में शामिल होने का फैसला किया है। वे आगामी वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट लीग जिसे हम आमतौर पर काउंटी क्रिकेट के नाम से जानते हैं, इस सीजन में वॉर्सेस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते नजर आएंगे।

थम्पी का करार इस साल अप्रैल से शुरू होगा और उसी वक्त टीम के साथ जुड़ेंगे। यह कदम उनके करियर के लिए एक नई संजीवनी साबित हो सकता है, क्योंकि इंग्लैंड की परिस्थितियां हमेशा से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही हैं। 32 वर्षीय थम्पी का लक्ष्य वहां के क्लब क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी फोर्म को वापस पाना है।

Team India के लिया 2017 में हुआ था चयन

बासिल थम्पी कोई अनजान नाम नहीं हैं बल्कि ये वही खिलाड़ी है जिसने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में चयन हुआ था। उन्होंने आईपीएल और भारतीय घरेलू सत्र में अपनी पहचान बनाई है। आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लायंस जैसी बड़ी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 25 आईपीएल मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं।

वहीं, केरल के लिए खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 132 विकेट दर्ज हैं, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। लिस्ट ए क्रिकेट में भी उन्होंने 58 विकेट झटके हैं। उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी सटीक यॉर्कर और 140 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार रही है।

IND vs NZ 5th T20 Stats Record: त्रिवेंद्रम में ईशान बने कीर्तिमान, तो संजू ने कटवाई नाक, पांचवें टी20 में कायम हुए ये 24 बड़े रिकॉर्ड्स

वॉर्सेस्टर क्रिकेट क्लब में आजमाऐंगे हाथ

वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट लीग एक बड़ी प्रतियोगिता है जिसमें कई डिवीजन और टीमें हिस्सा लेती हैं। बासिल थम्पी जैसे अनुभवी गेंदबाज के आने से वॉर्सेस्टर क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी इकाई को काफी मजबूती मिलेगी। क्लब को उम्मीद है कि थम्पी का अनुभव युवाओं के काम आएगा और वे शुरुआती ओवरों में विकेट निकालकर टीम को बढ़त दिलाएंगे।

हालांकि, भारतीय फैंस के लिए यह थोड़ा निराशाजनक है कि टीम इंडिया (Team India) के दरवाजे फिलहाल उनके लिए बंद दिख रहे हैं, लेकिन इंग्लैंड में उनका यह नया अध्याय उनके क्रिकेटिंग करियर को एक अलग ऊँचाई दे सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, यही 11 खिलाड़ी खेलेंगे वो मैच

Tagged:

team india county cricket ENGLAND Basil Thampi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com