इस गेंदबाज ने IPL में किया था अजीब कारनामा, 2 बॉल पर ही चटका डाली हैट्रिक, फिर BCCI ने हमेशा के लिए किया बैन
Published - 19 Mar 2026, 11:42 AM | Updated - 19 Mar 2026, 11:59 AM
Table of Contents
IPL: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम का समय शेष रह गया है। टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
लेकिन इस मैच पहले एक ऐसे गेंदबाज के बारे में जानते हैं, जिन्होंने वह अद्भूत कारनामा कर दिखाया, जो कि बड़े-बड़े गेंदबाज नहीं कर सके।
दरअसल, इस गेंदबाज ने सिर्फ दो गेंदों पर हैट्रिक चटका डाली, फिर भी बीसीसीआई ने प्लेयर पर हमेशा के लिए बैन लगा दिया। ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद खिलाड़ी को प्रतिबंध का सामना करना पड़े।
2 बॉल पर ही चटका डाली हैट्रिक
दो गेंदों पर तीन विकेट लेना असंभव लगता है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के पूर्व गेंदबाज प्रवीण तांबे ने यह संभव कर दिखाया है। साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक मैच खेला गया था। ताबें ने अपने आईपीएल (IPL) करियर की शुरुआत 41 साल की उम्र में की थी।
जिस उम्र में लोग संन्यास लेने के बारे में सोचने लगते हैं, उस वक्त प्रवीण राजस्थान के लिए खेल रहे थे। 5 मई 2014 को अहमदाबाद में खेले इस मुकाबले के 16वें ओवर में दो लीगल गेंदबाजों पर तीन विकेट चटका दिए। तांबे ने अपनी हैट्रिक में मनीष पांडे, यूसुफ पठान और टेन डेश्काटे को आउट किया था।
कोलकाता की तोड़ दी कमर
पारी का 16वां ओवर डालने आए प्रवीण तांबे ने ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी थी, जिसपर मनीष पांडे क्रीज से बाहर निकाल आए थे और गेंद को मिस कर गए। इसपर संजू सैमसन ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। यह विकेट तांबे के खाते में गया, लेकिन अभी तक ओवर की एक भी लीगल गेंद नहीं हुई थी।
इसके बाद ओवर की पहली लीग गेंद पर तांबे ने पहले यूसुफ पठान को कैच एंड बोल्ड किया और फिर अगली गेंद पर उन्होंने टेन डेश्काटे को पगबाधा (LBW) करके पवेलियन भेज दिया। इस तरह केवल दो लीगल गेंदों पर तांबे ने तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। खास बात ये है कि एक समय ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही कोलकाता की टीम अंत में ये मैच 10 रन से हार जाती है।
IPL से बाहर हुए पैट कमिंस की कौन लेगा जगह? जानें रिप्लेसमेंट प्लेयर का नाम
BCCI ने हमेशा के लिए किया IPL से बैन
प्रवीण तांबे का आईपीएल (IPL) करियर काफी शानदार चल रहा था। उन्होंने साल 2013 से लेकर 2016 तक इस लीग का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने कुल 33 मैच (IPL) खेले हैं, जिसपर उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए। जबकि इस दौरान तांबे का इकॉनमी रेट 7.75 का था। लेकिन बीसीसीआई ने प्रवीण तांबे को हमेशा-हमेशा के लिए बैन कर दिया था।
दरअसल, तांबे ने बिना बीसीसीआई से मंजूरी लिए दूसरे देशों की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हिस्सा लिया था, जिसके बाद तांबे पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रवीण तांबे ने अपने करियर में कुल 64 टी20 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 70 विकेट चटकाए और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.92 का था।
टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के चलते संन्यास ले रहे जोस बटलर? बड़ी अपडेट आई सामने
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर