इंग्लैंड टी20 सीरीज खेल रहे ये 2 खिलाड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे सीरीज से चयनकर्ता कर देंगे दोनों को बाहर

Published - 05 Jul 2026, 10:57 AM | Updated - 05 Jul 2026, 12:18 PM

Zimbabwe Series

2 Indian players likely to drop from Zimbabwe Series: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैच शेड्यूल हैं। टी20 सीरीज में दो मैचों का आयोजन हो चुका और इंग्लैंड 1-0 से आगे है। इसका अंत 11 जुलाई को होगा। वहीं, फिर 14 से 19 जुलाई तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इंग्लैंड से पहले भारत ने आयरलैंड का दौरा किया था और वहां दो टी20 खेले थे। ऐसे में तीन वनडे मैचों को हटा दिया जाए तो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुल 7 टी20 निर्धारित थे, जिसमें से चार हो चुके हैं और तीन शेष हैं। इंग्लैंड के बाद, भारत को जिम्बाब्वे (Zimbabwe Series) जाना है और वहां भी सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज में हिस्सा लेना है।

Zimbabwe Series में तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत लेगा हिस्सा

Zimbabwe Series 2

भारत अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद दो-तीन साल में जिम्बाब्वे का दौरा करता रहता है। पिछली बार 2024 में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने भारत की मेजबानी की थी। लेकिन इस बार दोनों के बीच सिर्फ तीन टी20 (Zimbabwe Series) होंगे।

जुलाई में ही टीम इंडिया को जिम्बाब्वे जाना है और फिर 23, 25 और 26 जुलाई को मुकाबले खेलने हैं। इन तीनों ही टी20 का आयोजन हरारे में होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार ये मुकाबले दोपहर 4:30 बजे से शुरू होंगे।

इंग्लैंड टी20 सीरीज की तुलना में जिम्बाब्वे सीरीज के स्क्वाड में बदलाव की उम्मीद

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड का चयन किया है। ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को मौका मिला है लेकिन कई युवा चेहरे भी शामिल हैं। हालांकि, जिम्बाब्वे सीरीज (Zimbabwe Series) के लिए सिर्फ 15 खिलाड़ियों के ही चुने जाने की संभावना है। इसी वजह से कुछ फेरबदल देखने को मिल सकता है।

इन दो खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर

इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 स्क्वाड में सूर्यांश शेडगे और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है। इन दोनों को ही जिम्बाब्वे सीरीज के लिए ड्रॉप किया जा सकता है। शेडगे को नितीश कुमार रेड्डी के इंजरी की वजह से पहली बार चुना गया और वह आयरलैंड दौरे पर डेब्यू करने में भी कामयाब रहे। ऐसे में अगर नितीश फिट हो जाते हैं तो फिर उनकी वापसी होगी और शेडगे को बाहर जाना होगा।

दूसरी तरफ तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है। टी20 टीम के लिए वो भी फर्स्ट चॉइस नहीं थे। पहले मोहम्मद सिराज को चुना गया था लेकिन जब उन्होंने अपना नाम वापस लिया तो प्रसिद्ध को रिप्लेसमेंट के रूप में मौका मिला था। इसी वजह से सिराज की वापसी पर कृष्णा का पत्ता कट सकता है।

यह भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक़ नहीं है ये खिलाड़ी, कोच गंभीर का चहेता होने के चलते मिलती प्लेइंग इलेवन में जगह

Tagged:

team india Prasidh Krishna IND vs ZIM Suryansh Shedge
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com