टी20 क्रिकेट में जल्द दोहरा शतक ठोक सकते टीम इंडिया के ये 3 बल्लेबाज, इन्ही में हैं ऐसा करने की काबिलियत
Published - 27 Dec 2025, 03:57 PM | Updated - 28 Dec 2025, 01:03 PM
Table of Contents
Team India: 17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था, लेकिन इतने साल बीतने के बाद भी कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल मंच पर दोहरा शतक नहीं ठोक सका। हालांकि, टी20 प्रारूप में कई खिलाड़ी दोहरा शतक ठोक चुके हैं, लेकिन इंटरनेशनल मंच पर यह उपलब्धि कोई हासिल नहीं कर सका।
लेकिन भारत के तीन ऐसे खतरनाक बल्लेबाज हैं, जिनके पास टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक ठोकने की काबिलियत है। इन खिलाड़ियों को मौका मिलते ही ये टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक ठोक सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी।
वैभव सूर्यवंशी रच सकते हैं इतिहास
बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 14 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की काबिलियत रखते हैं। वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों पर शतक ठोक दिया था। वैभव ने अपने शतक में 7 चौके और 11 छक्के मारे थे।
वैभव ने जब ये शतक ठोका था, उस समय जीटी की टीम में ईशांत शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज शामिल थे। वहीं, हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। अगर वैभव इसी तरह की बल्लेबाजी करते रहे तो वह जल्द ही टी20 प्रारूप में दोहरा शतक ठोक सकते हैं।
ईशान किशन के पास काबिलियत मौजूद
भारतीय टीम (Team India) के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन वनडे प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। ईशान ने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ केवल 126 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था।
जबकि वह यही कारनामा टी20 प्रारूप में भी दोहराने की काबिलियत रखते हैं। बता दें कि, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ईशान ने कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों पर शतक ठोका था और अगर वह अपना यही फॉर्म आगे भी जारी रखते हैं तो टी20 में वह दोहरा शतक ठोकने का रिकॉर्ड स्थापित रख सकते हैं।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज में शुभमन गिल की वापसी तय, इस खिलाड़ी के लिए बनेंगे काल, करेंगे इसी को रिप्लेस
यशस्वी जायसवाल ठोक सकते हैं Team India के लिए दोहरा शतक
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भारतीय टी20 टीम (Team India) में मौके नहीं मिल रहे हैं। लेकिन अगर यशस्वी जायसवाल को टी20 में खेलने का मौका मिलता है तो वह इस प्रारूप में दोहरा शतक ठोक सकते हैं।
बता दें कि, यशस्वी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में हरियाणा के खिलाफ 48 गेंदों पर 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। जबकि अगर वह इसी आक्रामक अंदाज में आगे भी खेलते रहते हैं तो वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) के लिए दोहरा शतक ठोक सकते हैं।
रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर! नहीं खेल पाएंगे मैच, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर