रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर! नहीं खेल पाएंगे मैच, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
Published - 27 Dec 2025, 03:22 PM | Updated - 27 Dec 2025, 03:38 PM
Table of Contents
Rinku Singh: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 20 दिसंबर को टी20 स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। बोर्ड ने जहां सूर्या को कप्तान बनाया था तो उप कप्तान शुभमन गिल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल की जगह रिंकू सिंह (Rinku Singh) को स्क्वाड में मौका दिया है।
लेकिन अब खबरें हैं कि रिंकू सिंह टी20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। वह इस प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं खेल सके हैं, जबकि उन्हें इस खिलाड़ी ने रिप्लेस किया है। चलिए आपको बताते हैं रिंकू की जगह किसे मिला है मौका।
Rinku Singh टी20 वर्ल्ड कप से बाहर!
चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए रिंकू सिंह (Rinku Singh) का चयन किया है, लेकिन उनका इस टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। दरअसल, रिंकू की जगह शुरुआती प्लेइंग इलेवन में बनती नजर आ रही है, क्योंकि एशिया कप 2025 के दौरान भी रिंकू का चयन किया गया था लेकिन उन्हें उस वक्त प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
टीम प्रबंधन ने रिंकू सिंह को उस वक्त मौका दिया था, जब हार्दिक पंड्या चोटिल होकर फाइनल से बाहर हो गए थे। जबकि उससे पहले वह पूरे टूर्नामेंट सिर्फ बेंच पर ही नजर आए थे।
क्यों नहीं खेल पाएंगे एक भी मैच?
रिंकू सिंह (Rinku Singh) का विश्व कप 2026 में एक भी मैच खेलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि जहां पांचवें नंबर पर हार्दिक पंड्या को मौका मिल सकता है तो छठे स्थान पर शिवम दुबे और 7वें पर उप कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। वहीं, आठवें नंबर पर टीम प्रबंधन वाशिंगटन सुंदर या फिर हर्षित राणा को मौका दे सकती है, जिसके कारण रिंकू सिंह (Rinku Singh) का प्लेइंग इलेवन में खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है।
जहां हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे भारत को आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी का ऑप्शन प्रदान करते हैं तो वाशिंगटन सुंदर और उप कप्तान अक्षर पटेल स्पिन बॉलिंग के साथ-साथ निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं। यही कारण है कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) की जगह प्लेइंग इलेवन में बनती नजर नहीं आ रही है।
कब शुरू हो रहा विश्व कप 2026?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से हो रही है। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करने वाले हैं। भारतीय टीम का पहला मैच सात फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ है तो 12 फरवरी को भारतीय टीम नामीबिया से भिड़ेती।
इसके बाद 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच की मेजबानी श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम को सौंपी गई है तो लीग चरण का अंतिम मैच 18 फरवरी नीदरलैंड्स से होगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर