T20 World Cup 2026 को खिताब जीतने का दम रखती है ये टीमें, इन दो टीमों के बीच हो सकता है फाइनल
Published - 21 Jan 2026, 04:11 PM | Updated - 21 Jan 2026, 04:12 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत अगले महीने सात फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेने वाले हैं जो कि भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर खेलती नजर आएंगी। लेकिन टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं दो टीमें ऐसी भी हैं, जिनके बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है।
क्रिकेट प्रशंसक से लेकर पूर्व खिलाड़ी तक भी इन दो शानदार टीमों के बीच टी20 विश्व कप के फाइनल होने की इच्छा को जाहिर कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाना आसान है कि अगर इन दो टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होती है तो वह कितनी जबरदस्त होगी।
T20 World Cup: भारत को फाइनल में देखना चाहते हैं फैंस
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का आयोजन भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में होने जा रहा है, ऐसे में लाजमी है कि भारतीय फैंस टीम इंडिया को फाइनल में देखने की इच्छा को जाहिर कर रहे हैं। भारत आईसीसी टी20 विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है और वह इस बार अपने खिताब की रक्षा करते हुए नजर आएगा।
अगर टीम इंडिया विश्व कप जीतने में सफल रहती है तो वह इतिहास की पहली टीम होगी, जिसने बैक टू बैक दो बार विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा किया है, जबकि सबसे अधिक टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। जबकि भारत के पास इस बार इतिहास रचने का भी शानदार मौका होगा, क्योंकि एक तरफ जहां भारतीय परिस्थितियां होगीं तो दूसरी ओर भारी संख्या में प्रशंसकों का सपोर्ट भी भारतीय टीम को मिलने वाला है।
ये हो सकती है दूसरी टीम
भारत के अलावा क्रिकेट प्रशंसक फाइनल में पाकिस्तान या श्रीलंका नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया को देखना चाहते हैं। दरअसल, जहां एक ओर भारतीय प्रशंसक चाहते हैं कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का फाइनल मैच अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा, ताकि वह वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल की हार का बदला कंगारुओं से ले सके।
हालांकि, वर्तमान ऑस्ट्रेलिया को देखे तो फिलहाल उनमें वह काबिलियत नजर नहीं आ रही है, जिसके बलबूते वह विश्व कप के फाइनल में जगह बना सकती है, क्योंकि पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, टिम डेविड जैसे स्टार खिलाड़ी फिलहाल चोटिल हैं और अगर ये तिकड़ी विश्व कप से पहले फिट हो जाती है तो ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना पक्का हो सकता है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है फाइनल
भारत और ऑस्ट्रेलिया दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट (T20 World Cup) में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि इन दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। जबकि भारतीय फैंस से लेकर भारतीय खिलाड़ी तक ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेलने की इच्छा को जाहिर कर चुके हैं।
लेकिन अगर इस बार भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाता है तो यकीनन टीम इंडिया इस बार कंगारुओं को पछाड़ सकती है। दरअसल, भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद से कुल सात द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं और सभी में उन्हें जीत मिली है।
यही कारण है कि भारत इस खिताब को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद या श्रीलंका के मैदान पर खेला जा सकता है, जिसका फैसला पाकिस्तान की मौजूदगी पर होगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर