न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में हार के बाद विराट कोहली को रैंकिंग में तगड़ा झटका, नंबर-1 के ताज से धोना पड़ा हाथ, केएल राहुल को हुआ फायदा
Published - 21 Jan 2026, 03:39 PM | Updated - 21 Jan 2026, 03:40 PM
Table of Contents
Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में हासिल किया नंबर एक का ताज गंवा चुके हैं। कोहली को वनडे रैंकिंग में पछाड़कर न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल लंबी छलांग लगाकर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि कोहली पहले स्थान से फिसलकर दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं।
हालांकि, कोहली (Virat Kohli) दोबारा नंबर एक बनने के लिए जुलाई 2026 तक का इंतजार करना होगा, क्योंकि उससे पहले भारत को अब कोई वनडे सीरीज नहीं खेलनी है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है।
Virat Kohli गंवाया नंबर वन का ताज
न्यूजीलैंड को भारत में पहली बार वनडे सीरीज दिलाने में डेरिल मिचेल का काफी अहम रोल रहा था। उन्होंने तीन मैच की द्विपक्षीय श्रृंखला में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। जबकि दोनों अर्धशतक कीवियों की जीत में आए थे। उनकी इन शानदार पारियों ने उन्हें विश्व के नंबर वन वनडे बल्लेबाज के पायदान पर पहुंचा है।
मिचेल के अब 845 रेटिंग अंक हो गए हैं। जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) 795 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बता दें कि, कोहली (Virat Kohli) पिछले सप्ताह 1645 दिन बार नंबर एक पायदान पर पहुंचे थे, लेकिन केवल सात दिन बार ही मिचेल ने कोहली (Virat Kohli) के सिंहासन को हिलाकर रख दिया। जहां पिछले सप्ताह तक दोनों खिलाड़ियों के बीच केवल एक रेटिंग अंक का फर्क था तो 7 दिन बार ये अंतर 49 अंकों का पहुंच गया है।
केएल राहुल को हुआ फायदा
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में केएल राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा था। जहां पहले मैच में उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए थे तो दूसरे मैच में उनके बल्ले से नाबाद 112 रन की शतकीय पारी देखने को मिली थी। हालांकि, तीसरे वनडे में वह केवल एक रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।
लेकिन इसके बावजूद उनको आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाकर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। केएल के फिलहाल 670 रेटिंग अंक हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर 10वें स्थान से फिसलकर 11वें नंबर पर मौजूद हैं।
IPL 2026 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा पूरे कार्यक्रम का ऐलान
रोहित को भी हुआ नुकसान
रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी न्यूजीलैंड के खिलाफ फीका ही रही था। रोहित ने कीवियों के खिलाफ 26, 26 और 11 रन का स्कोर बनाया था, जिसके बाद वह वनडे रैंकिंग में एक स्थान गिरकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। उन्होंने ताजा रैंकिंग में ना ही फायदा हुआ है तो ना ही उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है।
गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो कुलदीप यादव चार स्थान के नुकसान के साथ 7वें नंबर पर पहुंचे हैं तो मोहम्मद सिराज एक पायदान ऊपर 14वें नंबर पर हैं। रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल को भी नुकसान झेलना पड़ा है। जबकि हर्षित राणा ने 27 पायदानों की लंबी छलांग लगाकर 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं तो अर्शदीप सिंह को 15 पायदानों का फायदा हुआ है और वह 56वें नंबर पर मौजूद हैं।
विराट-रोहित को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में लगेगा झटका, तो शुभमन-बुमराह को मिलेगा फायदा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर