IPL 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगी ये 4 टीमें, इन्हीं के पास टॉप-4 में पहुंचने का दम
Published - 12 Mar 2026, 01:28 PM | Updated - 12 Mar 2026, 01:30 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल बुधवार (11 मार्च) को जारी कर दिया गया है। हालांकि, शुरुआत में केवल पहले फेज के मैचों की घोषणा हुई है, जिसमें कुल 20 मैच खेले जाने हैं।
ये फैसला कई राज्यों में चुनावों के कारण लिया गया है। हालांकि, चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दूसरे फेज का शेड्यूल भी घोषित कर दिया जाएगा।
ऐसे में सभी टीमें आईपीएल के 19वें सीजन की तैयारियों में जुट गई हैं। लेकिन इनमें से चार टीमें ऐसी भी हैं जो कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं। केवल इन्हीं टीमों के पास शीर्ष चार में पहुंचने का दम है, क्योंकि शानदार खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम में बेहतरीन कोचिंग स्टाफ भी मौजूद है।
IPL 2026: कोलकाता के पास खिताब जीतने का मौका
आईपीएल 2026 के 19वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के पास खिताब जीतने का शानदार मौका होगा। मिनी ऑक्शन में केकेआर ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए कई धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदा था, जिनमें कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, मथीशा पथिराना, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी हैं, जो कि केकेआर को उनका चौथा खिताब जीतने की ताकत रखते हैं।
पिछले सीजन के मुकाबले इस बार केकेआर का स्क्वाड काफी ताकतवर नजर आ रहा है। ऐसे में टीम का सुपर-4 में पहुंचना लगभग पक्का है। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है टीम आईपीएल 2026 (IPL 2026) में टीम की अगुवाई किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्लेऑफ टिकट पक्का!
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में पहली बार खिताब जीता था। उन्होंने रोमांचक फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी, जो कि आरसीबी के लिए एक ऐतिहासिक पल था।
हालांकि, आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भी आरसीबी काफी मजबूत नजर आ रही है, जिसमें विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल जैसे शानदार बल्लेबाज शामिल हैं तो ऑलराउंडर में टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल और क्रुणाल पंड्या मौजूद है।
जबकि अब स्क्वाड में वेंकटेश अय्यर की एंट्री भी हो चुकी है, जो कि आरसीबी के मिडिल ऑर्डर को और मजबूती प्रदान करेंगे। बता दें कि, इस स्क्वाड के साथ आरसीबी को प्लेऑफ में जाने से रोकना विरोधी टीमों के लिए काफी मुश्किल चुनौती होने वाली है।
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड हुआ मजबूत
कहते हैं कि अगर कोई चीज टूटी नहीं है, तो उसे ठीक करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह कहावत मुंबई इंडियंस पर बिल्कुल फिट बैठती है, क्योंकि पिछले सीजन ये टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार ने टीम का ट्रॉफी जीतने का ख्वाब चनकाचूर कर दिया। लेकिन इस फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन काफी कम बदलाव अपने स्क्वाड में किए हैं।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में क्विंटन डी कॉक की एंट्री हो चुकी है तो शार्दुल ठाकुर भी मुंबई में वापस आ चुके हैं। जबकि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर के रूप में पहले से विश्व चैंपियन खिलाड़ी इस स्क्वाड का हिस्सा है। ऐसे में ये टीम भी प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार है।
इस तरह किया था हार्दिक पांड्या ने वो तिरंगे का अपमान, अब जाकर तेजी से वायरल हुआ VIDEO
चेन्नई सुपर किंग्स कटाएगी प्लेऑफ का टिकट
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पहले जहां कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए तो टीम का प्रदर्शन भी पूरे टूर्नामेंट में बेहद शर्मनाक रहा था। लेकिन आईपीएल 2025 के मुकाबले, आईपीएल 2026 (IPL 2026) का स्क्वाड चेन्नई का अधिक मजबूत और स्थिरता प्रदान करने वाला नजर आ रहा है।
संजू सैमसन के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर मजबूत हुआ है तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम में वापस आ चुके हैं। विकेट के पीछे धोनी की चतुराई तो प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा का युवा जोश भी टीम में रहने वाला है।
ऐसे में यह टीम प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है। लेकिन पिछले सीजन से सबक लेकर टीम को इस बार सही बल्लेबाजी क्रम के साथ मैदान पर उतरना होगा, क्योंकि पिछले सीजन येलो आर्मी के लिए नंबर चार पर जडेजा तो पांचवें पर रविचंद्रन अश्विन खेलते नजर आ रहे थे, जो कि बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।
गुजरात टाइटन्स ने मैथ्यू हेडन के बाद इस भारतीय दिग्गज को भी बनाया अपना नया कोच
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर