तिहरे शतक से नहीं, 3-3 शादियां कर फेमस हुए ये क्रिकेटर्स, लिस्ट में वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान का नाम शामिल

Published - 18 Aug 2026, 02:44 PM | Updated - 18 Aug 2026, 03:44 PM

3 Marriages

Cricketers who did 3 marriages: क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय है। इसी वजह से क्रिकेटर्स को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, ज्यादातर खिलाड़ियों को उनके खेल की वजह से फैंस के बीच पसंद किया जाता है और उनके टैलेंट की काफी तारीफ भी होती है। वहीं, अगर कोई खिलाड़ी तिहरा शतक बना देता है तो उसकी खूब वाहवाही भी होती है और उसे हमेशा याद भी किया जाता है।

मैदान के अंदर के अलावा मैदान के बाहर भी क्रिकेटर्स की जिंदगी काफी दिलचस्प रहती है। इसी वजह से सभी को उनसे जुड़ी छोटी-बड़ी चीजें जानने की उत्सुकता रहती है। ऐसे में हम आपको उन 3 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन शादियां (3 marriages) की।

इन 3 क्रिकेटर्स ने की तीन Marriages, एक ने भारतीय स्टार को बनाया था जीवनसाथी

1. इमरान खान

Rishabh Pant 8

पूर्व ऑलराउंडर इमरान खान को पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड क्रिकेट में प्रतिस्पर्धी बनाने का श्रेय दिया जाता है। इमरान ने न सिर्फ अपने प्रदर्शन से टीम को सफलता दिलाई, बल्कि ऐसे खिलाड़ियों को भी पहचाना, जो बाद में पाकिस्तान के लिए मैच विनर भी रहे। 1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले इमरान भी 3 शादियां (3 marriages) कर चुके हैं।

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने सबसे पहली शादी 1995 में जेमिमा गोल्डस्मिथ से की, जो एक ब्रिटिश अरबपति की बेटी थीं। उनकी यह शादी 2004 तक चली इसके बाद, इमरान ने करीब 10 साल अकेले बिताए और फिर 2015 में पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से निकाह किया लेकिन दोनों का रिश्ता सिर्फ 9 महीने तक ही चला। दाएं हाथ के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपनी तीसरी शादी 2018 में बुशरा बीबी से की, जिनके साथ उनका रिश्ता अभी भी कायम है।

2. सनथ जयसूर्या

टेस्ट में वनडे और वनडे में टी20 स्टाइल में बल्लेबाजी कर लोकप्रियता हासिल करने वाले श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या भी तीन शादियां (3 marriages) करने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं। जयसूर्या ने पहली शादी सुमुदु करुणानायके से 1998 में की थी, लेकिन करीब एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए।

इसके बाद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साल 2000 में सैंड्रा डी सिल्वा को अपना जीवनसाथी बनाया। दोनों करीब 12 साल तक साथ रहे, लेकिन बाद में उनका भी तलाक हो गया। इसके बाद 2012 में जयसूर्या ने मलीका सिरिसेनागे से तीसरी शादी की। इस तरह श्रीलंकाई दिग्गज ने अभी तक तीन बार शादी की है।

3. शोएब मलिक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रहती है। इसी वजह से उनकी तीनों शादियों (3 marriages) का जिक्र अक्सर होता रहता है। साल 2010 में जब शोएब ने सानिया मिर्जा से निकाल करना चाहा तो आयशा सिद्दीकी नाम की लड़की ने दावा किया कि इस खिलाड़ी ने उनसे फ़ोन में निकाह किया था। बाद में शोएब ने कहा कि फोटो गलत लड़की की भेजी गई थी और फिर उन्होंने आएशा से तलाक भी ले लिया।

इसके बाद, उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की। इन दोनों की जोड़ी काफी सफल रही लेकिन 2023 के दौरान इनके बीच मनमुटाव शुरू हो गया और फिर 2024 में शोएब और सानिया अलग हो गए। इसी साल शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से रिश्ता जोड़ा और अपनी तीसरी शादी की।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK Today Match Prediction, 1st Test - जानें पहले टेस्ट में कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Tagged:

sania mirza shoaib malik PAKISTAN TEAM Sri Lanka Cricket team Imran khan Sanath Jayasuriya
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com