ENG vs PAK Today Match Prediction, 1st Test - जानें पहले टेस्ट में कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Published - 18 Aug 2026, 01:37 PM

ENG vs PAK Today Match Prediction
ENG vs PAK 1st Test 2026

ENG vs PAK Today Match Prediction: इंग्लैंड (ENG) और पाकिस्तान (PAK) के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 19 अगस्त से हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम इस श्रृंखला में नए कप्तान जो रूट के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। इंग्लैंड को एशेज श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पिछले श्रृंखला में 2-1 से हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में जो रूट और टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग के सामने टीम को जीत की राह पर लौटाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

दूसरी तरफ पाकिस्तान का प्रदर्शन भी टेस्ट फॉर्मेट में काफी खराब रहा है। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछला टेस्ट मैच जीत कर पाकिस्तान ने शृंखला 1-1 की बराबरी पर समाप्त की है। बाबर आजम जो कि अभ्यास मैच में चोटिल हुए थे, पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं और उनके खेलने पर अभी संशय बना हुआ है। दोनों टीमें श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ENG vs PAK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (ENG vs PAK Match Details)

मैचइंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
स्टेडियमहेडिंग्ले, लीड्स
मैच की तारीख19 अगस्त 2026 (03:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports TEN Network, Sony LIV

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs PAK Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • इंग्लैंड ने जीते: 6

  • पाकिस्तान ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (ENG vs PAK Recent Form)

इंग्लैंड: L, L, W, L, W

पाकिस्तान: W, L, L, L, L

पिच रिपोर्ट (ENG vs PAK Pitch Report- हेडिंग्ले, लीड्स)

हेडिंग्ले, लीड्स टेस्ट मुकाबले की मेजबानी करने को तैयार है। टेस्ट मैचों में यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और मदद मिलती है, जबकि मैच के दूसरे और तीसरे दिन बल्लेबाजी थोड़ी आसान नजर आई है। पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG vs PAK Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक 17 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 47%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत47%
पहली पारी का औसत स्कोर 288
दूसरी पारी का औसत स्कोर333
तीसरी पारी का औसत स्कोर297
चौथी पारी का औसत स्कोर165
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (87%)

ENG vs PAK Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 240-260

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 300-350

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 220-250

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (ENG vs PAK Playing XI Today)

इंग्लैंड प्लेइंग-XI

जो रूट (कप्तान), एमिलियो गे, बेन डकेट, जॉर्डन कॉक्स, हैरी ब्रूक, ओली पोप, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर

पाकिस्तान प्लेइंग-XI

बाबर आज़म (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, साजिद खान, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अली/मोहम्मद अब्बास

नोट: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म के खेलने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई ह।

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ENG vs PAK Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • जो रूट इंग्लैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 50.59 की औसत से 14114 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • अब्दुल्ला शफीक ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 160 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मैच में भी ये पाकिस्तान की तरफ से प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।

टॉप गेंदबाज

  • जोफ्रा आर्चर ने ENG टीम की ओर से पिछली श्रृंखला में 11 विकेट लिए थे। इस मैच में भी इंग्लैंड को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • मोहम्मद अब्बास इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए थे।

ENG vs PAK Today Match Prediction- किस टीम का पलड़ा भारी?

इंग्लैंड ने इस टेस्ट श्रृंखला के लिए एक मजबूत टीम का गठन किया है। टीम के लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ी इस श्रृंखला में खेलते हुए नजर आएंगे तथा इस इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी इंग्लैंड का दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को बढ़त मिलती है।

इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 60%

पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी के करियर पर मंडराया खतरा, श्रीलंका के खिलाफ हुआ फ्लॉप, तो हमेशा के लिए करियर खत्म

ENG vs PAK Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

इंग्लैंड (ENG) Squad

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग

पाकिस्तान (PAK) Squad

बाबर आज़म (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिज़वान, मुहम्मद अवैस ज़फ़र, मुहम्मद गाज़ी ग़ोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Pakistan National Cricket Team ENGLAND NATIONAL CRICKET TEAM ENG vs PAK 1st Test ENG vs PAK Today Match Prediction England vs Pakistan 1st Test
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com