क्रिकेट खेलने के लिए धर्म से लेकर नाम तक बदल चुके हैं ये 5 क्रिकेटर, एक ने तो देश के नाम किया अपना सरनेम
Table of Contents
क्रिकेट (Cricket) दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। खासतौर पर एशियाई देशों में बच्चों से लेकर युवाओं तक, इस खेल के प्रति जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। यही वजह है कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और लंबे संघर्ष से गुजरना पड़ता है।
हमने अक्सर एक देश में मौका न पाने वाले खिलाड़ियों को संन्यास लेकर दूसरे देश में जाकर खेलते हुए देखा है। लेकिन हम आपको 5 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से कुछ ने क्रिकेट (Cricket) में करियर बनाने के लिए नाम या फिर अपना धर्म बदला।
इन 5 खिलाड़ियों ने Cricket खेलने के लिए धर्म या फिर नाम बदला
1. मोहम्मद युसूफ
इस लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ का है। इस खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत युसूफ योहाना के नाम से की थी लेकिन 2005 में ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया और फिर अपना नाम भी बदल लिया। युसूफ को इसका फायदा भी हुआ और उन्होंने 2006 में टेस्ट फॉर्मेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन (1788) का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जो अभी भी कायम है।
2. तिलकरत्ने दिलशान

ऑलराउंडर तिलकरत्ने दिलशान से ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी परिचित हैं, जो श्रीलंका के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। उनका 'दिलस्कूप' शॉट आज भी चर्चा में रहता है। लेकिन शायद बहुत कम लोगों को ही पता हो कि दिलशान ने अपना धर्म और नाम दोनों बदले हैं। दरअसल, उनके पिता मुस्लिम और मां बौद्ध थीं। पहले उनका नाम तुवान मोहम्मद दिलशान था लेकिन बाद में उन्होंने माता-पिता के अलग होने के बाद बौद्ध धर्म अपनाया और अपना नाम तिलकरत्ने दिलशान रख लिया।
3. सूरज रणदीव
श्रीलंकाई स्पिनर सूरज रणदीव भी अपना नाम बदलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा हैं। तिलकरत्ने दिलशान की तरह ही रणदीव का जन्म भी मुस्लिम परिवार में हुआ था। हालांकि, बाद में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया और अपना नाम मोहम्मद मशरुक मोहम्मद सूरज से बदलकर सूरज रणदीव रख लिया।
भारतीय क्रिकेट (Cricket) फैंस को यह स्पिनर थोड़ा कम पसंद है, क्योंकि एक मैच के दौरान जब भारत जीत से 1 रन दूर था, उसी समय वीरेंद्र सहवाग शतक के नजदीक थे। तभी रणदीव ने जानबूझकर नो-बॉल डाली थी और इसी वजह से छक्का लगाने के बावजूद सहवाग शतक से चूक गए थे, क्योंकि नो-बॉल के कारण मिले एक अतिरिक्त रन से टीम इंडिया जीत गई थी।
4. असगर अफगान
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान का नाम भी धर्म के लिए नाम बदलने वाले खिलाड़ियों में शामिल है। इस क्रिकेटर (Cricketer) का पहले नाम असगर स्टेनिकजई था। लेकिन 2018 में देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान दिखाने के लिए सरनेम स्टेनिकजई से बदलकर अफगान कर लिया। तब से उन्हें असगर अफगान कहा जाने लगा।
5. बॉब विलिस
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बॉब विलिस का असली नाम यह नहीं था। पहले उनका नाम रॉबर्ट जॉर्ज विलिस था। लेकिन यह क्रिकेटर (Cricketer) अमेरिकी सिंगर बॉब डिलन का काफी बड़ा फैंस था। इसी वजह से उन्होंने अपने नाम में बॉब जोड़ लिया। अपने क्रिकेट करियर में विलिस ने 90 मैचों में 325 विकेट चटकाए।