टीम इंडिया के 2027 वर्ल्ड कप तक तीनों फॉर्मेट के कप्तान-उपकप्तान फाइनल, इन 4 खिलाड़ियों के पास रहेगी जिम्मेदारी
Table of Contents
Team India: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए अगले 15 महीने काफी अहम होने वाले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं और काफी सारी अहम द्विपक्षीय सीरीज में भी हिस्सा लेना है। सबसे बड़ा टूर्नामेंट वर्ल्ड कप 2027 होगा। वहीं, एशिया कप और एशियन गेम्स जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट भी खेले जाएंगे। द्विपक्षीय सीरीज में भारत का न्यूजीलैंड दौरा और साल 2027 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा सबसे ज्यादा अहम होगा।
ऐसे में भारत (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ-साथ कप्तान और उपकप्तान का काम भी काफी बढ़ जाएगा और उनके लिए आगे की राह आसान नहीं कही जा सकती है। वर्ल्ड कप 2027 तक तीनों फॉर्मेट में भारत की लीडरशिप कुल 4 खिलाड़ियों के पास रहेगी। तो चलिए आपको बताते हैं किस फॉर्मेट में कौन जिम्मेदारी संभालेगा।
टेस्ट में ये दो खिलाड़ी Team India का संभालेंगे जिम्मा

टेस्ट में भारत की नजर 2027 में होने वाले WTC फाइनल पर होगी। इसके लिए टीम इंडिया (Team India) को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के पास है। वहीं, उपकप्तान अनुभवी केएल राहुल हैं। इन दोनों को जिम्मेदारी संभालते हुए अभी बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है।
ऐसे में इन पर कम से कम अगले एक साल तक जरूर विश्वास बरकरार रखा जा सकता है। अगर भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो फिर डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र के लिए बदलव की उम्मीद की जा सकती है।
वनडे में गिल और अय्यर के पास कमान
टीम इंडिया (Team India) की वनडे में भी कप्तानी शुभमन गिल के ही पास है। टेस्ट की तरह वनडे में भी गिल को पिछले साल ही कप्तान बनाया गया था। उन्होंने रोहित शर्मा को रिप्लेस किया था, जिन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भारत को जिताई थी। हालांकि, अभी तक गिल की कप्तानी में भारत का वनडे में ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं रहा है लेकिन उन्हें 2027 वर्ल्ड कप से पहले हटाए जाने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
इस फॉर्मेट में शुभमन गिल के डिप्टी के रूप में श्रेयस अय्यर के पास जिम्मेदारी है। अय्यर को भी पिछले साल ही उपकप्तानी सौंपी गई थी। इसी वजह से उन्हें भी बरकरार रखे जाने की संभावना है।
टी20आई में इन दो खिलड़ियों के जिम्मेदारी
BCCI ने टीम इंडिया (Team India) की टी20आई लीडरशिप में इसी साल बदलाव किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान अक्षर पटेल के अंडर चैंपियन बनी थी लेकिन इन दोनों को ही आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले हटा दिया गया। सूर्या को तो टीम से ही बाहर कर दिया गया। वहीं, अक्षर अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।
अब टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। वहीं, उपकप्तान तिलक वर्मा हैं। हालांकि, इन दोनों की लीडरशिप में अभी तक भारत को ज्यादा सफलता नहीं मिली है। आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों सीरीज हार के बाद सवाल उठ रहे थे लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज जीतकर अपने आलोचकों को जवाब दिया। इन्हें भी कम से कम एक साल तक का टाइम दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, वैभव, अभिषेक, ईशान, अय्यर, तिलक.....