टेस्ट में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए ये 5 बल्लेबाज, टॉप पर वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान का नाम

Published - 08 Aug 2026, 03:53 PM | Updated - 08 Aug 2026, 04:27 PM

Run Out 1

5 batters with most run outs dismissals in Test Format: क्रिकेट के खेल में आउट होने के अलग-अलग तरीके हैं। बोल्ड, एलबीडबल्यू और कैच आउट को सामान्य माना जाता है लेकिन रन आउट और हिट विकेट आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होने के तरीकों में शुमार होता है।

खासतर पर अगर कोई बल्लेबाज टेस्ट में रन आउट (Run Out) हो तो उसे और अफ़सोस रहता है, क्योंकि यहां पर तेजी से रन बनाने का दबाव नहीं होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेस्ट में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए।

ये 5 बल्लेबाज टेस्ट में सबसे ज्यादा बार Run Out का बने शिकार

5. थिलन समरवीरा

Run Out

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर श्रीलंका के थिलन समरवीरा हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2001 में टेस्ट डेब्यू किया और 2013 में अपना अंतिम मैच खेला था। समरवीरा ने 81 टेस्ट में करीब 49 की औसत से 5000 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि, वह 11 बार रन आउट (Run Out) भी हुए।

4. एलन बॉर्डर

टेस्ट क्रिकेट के सफल बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का नाम जरूर शुमार किया जाता है। बॉर्डर ने टेस्ट फॉर्मेट में 156 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 11174 रन बनाए। हालांकि, बॉर्डर 12 बार रन आउट (Run Out) के कारण पवेलियन भी लौटे। इसी वजह से वो चौथे स्थान पर हैं।

3. मैथ्यू हेडेन

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन ने टेस्ट में काफी सफलता हासिल की और उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस दिग्गज ने 1994 में टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और 2009 में अपना अंतिम टेस्ट खेला था। इस दौरान 103 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। हेडेन ने टेस्ट में 12 बार अपना विकेट रन आउट के कारण गंवाया। बॉर्डर-और हेडेन के रन आउट की संख्या बराबर है लेकिन बॉर्डर ने ज्यादा मैच खेले हैं। इसी वजह से वो चौथे स्थान पर हैं।

2. राहुल द्रविड़

टेस्ट में सबसे ज्यादा बार रन आउट (Run Out) होने के मामले में भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ दूसरे स्थान पर हैं। 1996 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले द्रविड़ ने 2012 में संन्यास लिया। इस दौरान उन्होंने 164 मैचों में हिस्सा लिया और 13 बार रन आउट हुए।

1. रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया को कप्तान के रूप में दो बार वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले रिकी पोंटिंग टेस्ट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले खिलाड़ी हैं। पोंटिंग ने लगभग 17 साल तक टेस्ट में अपना जलवा दिखाया और 13378 रन बनाए। हालांकि, 168 मैचों के दौरान वो 15 बार रन आउट भी हुए।

यह भी पढ़ें: सालों से नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, तो जयदेव उनादकट ने इस देश में जाकर खेलने का किया फैसला

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com