मुंबई इंडियंस के ये 4 स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन पानी पिलाते ही आएंगे नजर, कप्तान हार्दिक नहीं देंगे 11 में एक भी मौका

Published - 13 Mar 2026, 09:16 AM | Updated - 13 Mar 2026, 09:27 AM

Mumbai Indians

आईपीएल 2026 का रोमांचक शुरूआत 28 मार्च से होने वाला है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस बार बेहद संतुलित स्क्वाड के साथ मैदान पर उतर रही है। कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर होगी, क्योंकि टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर शामिल हैं।

ऐसे में कुछ ऐसे बड़े नाम भी हैं, जिन्हें शायद पूरे सीजन बेंच पर बैठकर ही वक्त गुजारना पड़ सकता है। इस साल उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है।

क्विंटन डी कॉक और रिकलटन के बीच टक्कर

 Rohit And Hardik

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने नीलामी में क्विंटन डी कॉक को वापस टीम में जोड़कर सबको चौंका दिया था। डी कॉक आईपीएल के दिग्गज ओपनर रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीका के ही उभरते सितारे रयान रिकलटन उन पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

रिकलटन ने पिछले सीजन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता है। चूँकि रोहित शर्मा और रिकलटन की ओपनींग जोड़ी लगभग तय मानी जा रही है, ऐसे में डी कॉक जैसे अनुभवी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है।

विदेशी खिलाड़ियों के कोटा की सीमा के कारण हार्दिक पांड्या को संतुलन बनाए रखने के लिए डी कॉक को नजरअंदाज करना पड़ सकता है, जिसके चलते यह दिग्गज खिलाड़ी पूरे सीजन बेंच पर ही नजर आ सकता है।

कोच गंभीर ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों हार्दिक की जगह सूर्या को बनाया था कप्तान

Mumbai Indians में ऑलराउंडर्स का समीकरण कैसा होगा?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्क्वाड में विल जैक्स एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी गेंदबाजी लाईनअप की धज्जियां उड़ा सकते हैं। हालांकि, टीम का मध्यक्रम पहले से ही सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और खुद कप्तान हार्दिक पांड्या से सजा हुआ है।

इसके अलावा टीम में मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट जैसे विदेशी खिलाड़ियों की जगह पक्की मानी जा रही है। अगर मुंबई इंडियंस शेरफेन रदरफोर्ड को बतौर फिनिशर मौका देती है, तो विल जैक्स के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाना नामुमकिन हो जाएगा।

जैक्स जैसे मैच विनर का बेंच पर बैठना टीम की ताकत को तो दिखाता है, लेकिन खिलाड़ियों के व्यक्तिगत लिहाज से यह निराशाजनक हो सकता है। कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बनाना प्रायोरीटी होगी, जिसमें जैक्स फिलहाल फिट बैठते नहीं दिख रहे।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में खेलेंगे कौन से 15 भारतीय खिलाड़ी, जानें सभी नाम

दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर में टक्कर

गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी कहर बरपाने के लिए तैयार है। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों के बीच कड़ी जंग है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शार्दुल ठाकुर को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया है

लेकिन अगर दीपक चाहर फिट रहते हैं और स्विंग गेंदबाजी का जलवा दिखाते हैं, तो शार्दुल को भी बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके साथ ही, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में मयंक मारकंडे और अल्लाह गजनफर जैसे स्पिनर भी मौजूद हैं। चूँकि मिचेल सैंटनर टीम के मुख्य स्पिनर होंगे

ऐसे में मारकंडे जैसे गेंदबाज को भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही इस्तेमाल किया जाएगा या फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन से पूरी तरह दूर रहना होगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस बार टीम की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि कई बड़े मैच विनर्स भी पानी पिलाते हुए देखे जा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) संभावित 11: रोहित शर्मा, रियान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर। इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में शार्दुल ठाकुर या मयंक मारकंडे के रूप में रखा जा सकता है।

Tagged:

Suryakumar Yadav hardik pandya Mumbai Indians Mumbai Indians Playing XI IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com