श्रीलंका टेस्ट सीरीज में पानी पिलाते रह जाएंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-11 में मौका
Table of Contents
India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत आयोजित होगी। 2017 के बाद से पहली बार भारतीय टीम श्रीलंका में कोई टेस्ट मुकाबला खेलती नजर आएगी। इसी वजह से श्रीलंकाई सरजमीं पर टीम इंडिया का कैसा प्रदर्शन होगा, इस पर सभी की नजर है क्योंकि धीमी पिचों पर कुछ समय से भारतीय बल्लेबाज जूझते नजर आए हैं।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान 28 अगस्त को ही हो गया था। स्क्वाड में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। 15 सदस्यीय स्क्वाड में सभी को खेलने का मौका मिलेगा, इसकी संभावना नहीं है। ऐसे में हम आपको उन 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो श्रीलंका टेस्ट सीरीज में प्लेइंग XI से बाहर बैठ सकते हैं।
इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को Sri Lanka Test Series में प्लेइंग XI से बैठना पड़ सकता है बाहर
1. देवदत्त पडीक्कल

टीम इंडिया के स्क्वाड में श्रीलंका टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल को भी जगह मिली है। पडीक्कल को एक्स्ट्रा बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। उन्हें अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भी सेलेक्ट किया गया था लेकिन प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली थी। ऐसा ही कुछ श्रीलंका दौरे पर भी हो सकता है, क्योंकि यहां ऑलराउंडर्स को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी, जो स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं।
2. गुरनूर बरार
लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी श्रीलंका टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) के लिए अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने इंडिया ए के लिए श्रीलंका दौरे पर श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में 10 विकेट लेकर काफी प्रभावित किया था। यही वजह है कि उन्हें अफगानिस्तान के बाद, श्रीलंका के विरुद्ध भी स्क्वाड में चुना गया है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी में गुरनूर को मौका मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
3. ध्रुव जुरेल
हेड कोच गौतम गंभीर कुछ समय से बैकअप विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग XI में मौका दे रहे हैं। लेकिन जुरेल का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने इंडिया ए के लिए श्रीलंका दौरे पर अच्छा किया लेकिन श्रीलंकाई पिचों पर स्पिन ऑलराउंडर्स को ज्यादा तवज्जो मिलने की संभावना है। यही कारण है कि शायद जुरेल दोनों ही मैचों में बाहर ही रहें।
4. प्रसिद्ध कृष्णा
भारत के स्क्वाड में श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज शामिल हैं। हालांकि, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में अधिकतम दो ही गेंदबाजों का मौका मिलता नजर आ रहा है। ये दो तेज गेंदबा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं। इसी वजह से गुरनूर बरार की तरह प्रसिद्ध कृष्णा को भी एक भी मैच में मौका मिलने की उम्मीद कम है।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेन्यू का किया गया ऐलान, इन 12 शहरों में 14 टीमों के बीच होंगे मुकाबले