KKR मे शामिल होने पर हुआ था बवाल, अब मुस्ताफिजुर रहमान को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने खरीदा
Table of Contents
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काफी ज्यादा डिमांड रहती है, क्योंकि वो टी20 के जबरदस्त गेंदबाज हैं। मुस्ताफिजुर के पास गति के साथ-साथ धीमी गति से वेरिएशन करने की भी काबिलियत है। उनकी धीमी गेंदों को पढ़ना आसान नहीं होता है। उन्हें काफी ज्यादा सफलता मिली है और अभी भी बल्लेबाज मुस्ताफिजुर के सामने आसानी से रन नहीं बना पाते हैं।
इस तेज गेंदबाज (Mustafizur Rahman) को IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ में खरीदा था लेकिन बाद में विवाद के कारण मजबूरन रिलीज कर दिया था। बांग्लादेश में हिन्दू धर्म के लोगों पर हो रही हिंसा के कारण मुस्ताफिजुर का विरोध हुआ और इसी वजह से BCCI ने KKR को उन्हें रिलीज करने का निर्देश दिया। हालांकि, अब दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर को साइन करने की तैयारी कर ली है।
दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने दिया Mustafizur Rahman को साइन करने का बड़ा हिंट

आईपीएल में शामिल कई फ्रेंचाइजी ने विदेशी लीगों में टीम खरीद रखी है। ऐसा ही कुछ दिल्ली कैपिटल्स ने भी किया है। इस फ्रेंचाइजी की एक टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा यूएई में आयोजित की जाने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में भी है, जिसका नाम दुबई कैपिटल्स है। 2025 में आयोजित हुए लीग के तीसरे सीजन को दुबई कैपिटल्स ने ही जीता था।
अब इस लीग का पांचवां सीजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक खेला जाना है। इससे पहले ऑक्शन का आयोजन होना है लेकिन अभी सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज किया जा रहा है। वहीं, कुछ को डायरेक्ट साइन भी किया जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने भी मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) की डायरेक्ट साइनिंग का संकेत दिया है।
सोशल मीडिया पोस्ट से मिला बड़ा हिंट
दरअसल, दुबई कैपिटल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें खिलाड़ी का चेहरा और पहचान छिपाकर फैंस से उसे पहचानने को कहा गया है। पोस्ट में संकेत दिया गया कि यह दक्षिण एशिया का एक बाएं हाथ का खिलाड़ी है, जो बल्लेबाजों में खौफ पैदा करता है।
तस्वीर में खिलाड़ी का गेंदबाजी एक्शन भी साफ नजर आ रहा है। वहीं, तस्वीर को गौर से देखने पर पता चलता है कि यह खिलाड़ी बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) हैं।
A south-paw from South Asia who strikes fear in batters 🔥🥶#SoarHighDubai #WeAreCapitals pic.twitter.com/PQU7z6jbfd
— Dubai Capitals (@Dubai_Capitals) August 8, 2026
दुबई कैपिटल्स के लिए मुस्ताफिजुर रहमान मचा चुके हैं धमाल
ILT20 2025 में दुबई कैपिटल्स ने मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को बतौर रिप्लेसमेंट साइन किया था। उन्होंने 8 मैचों में हिस्सा लिया था और 15.53 की औसत से 15 विकेट अपने नाम किए थे। इस बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही अब दुबई की टीम मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को डायरेक्ट साइन करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा बवाल, साथी खिलाड़ी से अफेयर के बाद उपकप्तान को बर्खास्त करने की मांग