न्यूजीलैंड में एक तो टीम इंडिया में 2 बड़े बदलाव, फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने
Published - 07 Mar 2026, 12:50 PM | Updated - 07 Mar 2026, 01:14 PM
Table of Contents
आठ मार्च यानी कल रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) का सेमीफाइनल न्यूजीलैंड से होना है, जिसकी तैयारी जोरों पर है। जहां भारतीय टीम (Team India) दो बड़े बदलाव करने के चक्कड़ में हैं तो वहीं न्यूजीलैंड टीम में एक बदलाव की संभावना दिख रही है। भारत ने इंग्लैंड को दिलचस्प मुकाबले में सात रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, देखना होगा की अब फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा पाते हैं या नहीं।
Team India की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव की संभावना

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन कुछ रणनीतिक बदलाव करने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह फाइनल में अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
पिच की परिस्थितियों को देखते हुए टीम प्रबंधन फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह को अंतिम एकादश में शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। आपको बता दें रिंकू सिंह के पिता के देहांत के बाद से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, टीम इंडिया (Team India) के स्पीन गेंदबाजी को और अधिक मजबूती देने के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। जबकि कुलदीप यादव को भी अब तक केवल एक मैच में खेलने का मौका मिला है।
IND vs NZ, PITCH REPORT: फाइनल में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? बनेगा 200+ या 150 में निपट जाएगी टीम
न्यूजीलैंड की टीम में भी एक बदलाव संभव
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम अपने सेमीफाइनल प्रदर्शन से काफी खुश है। दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराने के बाद कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर अपनी विजयी टीम में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।
हालांकि, अहमदाबाद की पिच पर अतिरिक्त उछाल और टर्न को ध्यान में रखते हुए, कीवी टीम अपनी गेंदबाजी इकाई में एक बदलाव कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकते हैं,
ताकि भारतीय मीडिल ऑर्डर पर दबाव बनाया जा सके। माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम जेम्स नीशम की जगह काइली जैमीसन को शामिल कर सकते है क्योंकि काइली जैमीसन का रिकार्ड बेहतर रहा है। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी।
न्यूजीलैंड ने फाइनल मुकाबले के लिए घोषित की 15 सदस्यीय खतरनाक टीम, CSK से खेले 4 खिलाड़ियों को मौका
अहमदाबाद में इतिहास रचने उतरेगी Team India
यह फाइनल मैच भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए बेहद खास है। यदि टीम इंडिया इस मैच को जीतती है, तो वे लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। साथ ही, घरेलू सरजमीं पर पहली बार यह खिताब अपने नाम करने का ऐतिहासिक गौरव भी टीम इंडिया (Team India) को प्राप्त हो सकता है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में पूरी टीम इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीतने की पुरजोर कोशिश करेगी। यह महामुकाबला न केवल रनों और विकेटों का मुकाबला होगा, बल्कि यह रणनीति और दबाव को झेलने की परीक्षा भी होगी। ये बदलाव टीम इंडिया के लिए कितना कारगर साबित होंगे, यह तो 8 मार्च की शाम को ही पता चलेगा।
Tagged:
IND vs NZ team india Newzealand Cricket team T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर