WPL पॉइंट्स टेबल की जंग हुई रोचक, RCB के साथ अब ये 2 टीमें कर रही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई
Published - 30 Jan 2026, 01:23 PM | Updated - 31 Jan 2026, 01:00 PM
Table of Contents
WPL Points Table: महिला प्रीमियर लीग अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। डब्ल्यूपीएल 2026 के केवल अब दो मैच शेष हैं। जहां मुंबई इंडियंस का सामना शुक्रवार को कोटांबी में गुजरात जायंट्स से होगा तो रविवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूपी वॉरियर्स से भिड़ेगी।
इससे पहले गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें आरसीबी ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लेकिन एलिमिनेटर राउंड के लिए अब इन दो टीमें क्वालीफाई करने की तैयारी कर रही हैं। बता दें कि, रविवार को साफ हो जाएगा कि कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ में पहुंच रही हैं और किनका सफर लीग चरण (WPL Points Table) मैचों में ही समाप्त हो जाएगा।
WPL Points Table: आरसीबी ने बनाई फाइनल में जगह

महिला प्रीमियर लीग 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन बेहद धमाकेदार रहा है। आरसीबी ने इस साल खेले 8 मैचों में 6 जीते हैं तो दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। जबकि वह 12 अंकों के साथ अंक तालिका (WPL Points Table) में शीर्ष स्थान पर मौजूद है और फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।
खास बात ये है कि अभी तक केवल बेंगलुरु के नाम के पीछे क्यू लगा है। आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के शुरुआती पांच मैच जीतकर लीग की शानदार शुरुआत की, लेकिन छठे और सातवें मैच में उन्हें हार मिली। जबकि अंतिम मैच में यूपी को 8 विकेट से हराकर आरसीबी ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। बता दें कि, इस साल आरसीबी को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।
ये 2 टीमें कर रही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जहां फाइनल में पहुंच चुकी है तो दूसरे और तीसरे स्थान के लिए अभी भी जंग जारी है। वर्तमान अंक तालिका (WPL Points Table) पर नजर डाले तो दूसरे स्थान पर गुजरात जायंट्स 7 मैचों में 4 जीत और 8 अंकों के साथ मौजूद है।
वहीं, मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि एमआई पलटन का नेट रन रेट प्लस 0.146 है, जो कि उनके लिए एक अच्छी बात है।
शुक्रवार को मुंबई की आखिरी भिड़ंत गुजरात से होगी। अगर गुजरात ये मैच जीत जाती है तो वह सीधे अगले राउंड में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर उन्हें शिकस्त मिलती है तो उनके अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदों पर ब्रेक लग सकता है।
दो मैचों से होगा चार टीमों का फैसला
महिला प्रीमियर लीग 2026 में अब केवल दो मैच बचे हैं, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चारों टीमें जीवित हैं। अगर मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात जायंट्स को हराती है तो उनके आठ अंक हो जाएंगे, जबकि गुजरात के भी फिलहाल आठ अंक ही हैं। वहीं, अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूपी वॉरियर्स को हरा देती है तो फिर उनके भी आठ अंक हो जाएंगे।
यानी लीग चरण के मैच समाप्त होने के बाद मुंबई, दिल्ली और गुजरात के आठ-आठ अंक (WPL Points Table) होंगे, जिसके बाद फैसला नेट रन रेट से किया जाएगा। खास बात ये है कि मुंबई का नेट रन रेट प्लस में हैं, जिसके कारण उन्हें बस अंतिम मैच जीतना होगा। वहीं, दिल्ली का नेट रन रेट भी गुजरात से थोड़ा बेहतर है, जिसके बाद ये दोनों टीमें अगले राउंड में पहुंच सकती है।
रवि शास्त्री ने बताया उन 2 टीमों का नाम, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कर देंगी 300 रन का आंकड़ा पार
यूपी के लिए ये समीकरण जीवित
हालांकि, अंक तालिका (WPL Points Table) में चार अंकों पर मौजूद यूपी वॉरियर्स के लिए महिला प्रीमियर लीग 2026 का सीजन समाप्त नहीं हुआ है। यूपी को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें दुआओं के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन भी करना होगा।
यूपी आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को काफी बड़े अंतर से हरा देता है और गुजरात जायंट्स की टीम मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो फिर यूपी भी अगले राउंड में पहुंचने की दावेदार बन सकती है। लेकिन उनका नेट रन रेट जो कि फिलहाल माइनस 1.146 है, जिसमें सुधार करना बेहद जरूरी होगा, नहीं तो आखिरी मैच जीतने के बाद भी वह बाहर हो सकती है। यानी साफ है कि आखिरी दो मैचों (WPL Points Table) का फैसला चार टीमों के प्लेऑफ का होगा।
खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन पर बोले सूर्यकुमार यादव, टीम से होंगे बाहर या मिलेगा एक और चांस?
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर