IPL 2026 के ऑक्शन के बाद सामने आ गई 2 फाइनलिस्ट टीमें, इन्ही में से किसी एक का विजेता बनना लग रहा पक्का

Published - 22 Dec 2025, 12:31 PM | Updated - 22 Dec 2025, 12:35 PM

IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित किया गया था, जहां सभी फ्रेंचाइजियों ने एक से बढ़कर एक धुरंधर प्लेयर्स को अपने दल में शामिल किया। लेकिन दो टीमें ऐसी भी हैं जिनका स्क्वाड आईपीएल 2026 (IPL 2026) ऑक्शन के बाद काफी मजबूत हो गया है।

इन दो टीमों में से किसी एक का विजेता बनना अभी से लगभग पक्का लग रहा है, क्योंकि इसके पास मौजूद खिलाड़ी इन्हें टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच गंवाए विजेता बना सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन-सी हैं वो दो टीमें।

IPL 2026: केकेआर ने स्क्वाड किया मजबूत

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए साल 2025 उनकी उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा था, लेकिन साल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में उन्होंने एक से बढ़कर एक धांसू प्लेयर्स को खरीदा है। ऑक्शन में केकेआर ने कैमरून ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था जो कि आईपीएल इतिहास के सर्वाधिक राशि पाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

वहीं, मथीशा पथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये और मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।बता दें कि पथिराना और रहमान के आने से केकेआर का बॉलिंग विभाग मजबूत नजर आ रहा है तो ग्रीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों को मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं, रचिन रवींद्र, आकाश सिंह, प्रशांत सोलंकी और कार्तिक त्यागी को भी केकेआर ने ऑक्शन में खरीदा था।

केकेआर खिताब जीतने की प्रबल दावेदार

वर्तमान स्क्वाड के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खिताब जीतना पक्का माना जा रहा है, क्योंकि जहां इस टीम के पास मथीशा पथिराना और रहमान जैसे शानदार गेंदबाज शामिल हैं तो ऑलराउंडर की श्रेणी में कैमरून ग्रीन का नाम भी जुड़ गया है।

साथ ही केकेआर ने मिनी ऑक्शन से पहले अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, उमरान मलिक जैसे शानदार प्लेयर्स को रिटेन भी किया था जो किसी भी मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं। जबकि इस स्क्वाड को हराना किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए आसान नहीं होगा। बशर्ते ये प्लेयर्स फॉर्म में रहे।

IPL 2026 ऑक्शन के बाद CSK के कप्तान-उपकप्तान घोषित, धोनी ने इन 2 खिलाड़ियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुंबई का फाइनल में पहुंचना पक्का!

कहा जाता है कि जो टूटा ही नहीं उसे जोड़ने की कोशिश क्यों करना। यह कहावत मुंबई इंडियंस पर वर्तमान समय में बिल्कुल फिट बैठती है। दरअसल, मुंबई ने मिनी ऑक्शन (IPL 2026) से पहले अपने बेहद कम प्लेयर्स को रिलीज किया था और यही कारण है कि उनके पास ऑक्शन में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये का पर्स बाकी था। इससे उन्होंने पहले क्विंटन डी कॉक को एक करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा।

एमआई पलटन (IPL 2026) ने चार युवा भारतीय खिलाड़ी दानिश मालेवार (30 लाख), बांए हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार (30 लाख), ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर (30 लाख) और ऑलराउंडर मयंक रावत (30 लाख) को अपने साथ बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया। जबकि पहले से ही टीम में रोहित, हार्दिक, तिलक, सूर्या, बुमराह, कॉर्बिन, बोल्ट, सेंटनर, विल जैक्स जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें हरा पाना अन्य फ्रेंचाइजियों के लिए बेहद मुश्किल है।

25 करोड़ नहीं सिर्फ 9.74 करोड़ रूपये घर को लेकर जायेंगे कैमरन ग्रीन, जानें उनकी नीलामी की रकम का पूरा समीकरण

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

1 करोड़ रुपये में।

25.2 करोड़ रुपये।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com