IPL 2026 के शुरूआती 5 मैचों से ही मिल गई 2 फाइनलिस्ट टीमें! इन दोनों को खिताब से रोकना नामुमकिन

Published - 02 Apr 2026, 05:17 PM | Updated - 02 Apr 2026, 05:19 PM

IPL 2026

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का सीजन अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन शुरुआती पांच मैचों ने ही तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। कुछ टीमों के खराब प्रदर्शन के बीच दो टीमें ऐसी उभरकर सामने आई हैं, जिन्होंने अपने पहले मैच में दमदार खेल से सभी को प्रभावित किया है।

इनका संतुलन और फॉर्म देखकर लग रहा है कि इस बार फाइनल की दौड़ में इन्हें रोकना बेहद मुश्किल होगा और यह दो टीमें फाइनल खेलने के पक्के दावेदार लग रहे रहे हैं।

IPL 2026 के शुरूआती 5 मैचों से मिली 2 फाइनलिस्ट टीमें

IPL 2026 के शुरुआती 5 मैचों ने ही टूर्नामेंट की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। इन मुकाबलों में दो टीमें ऐसी उभरकर सामने आई हैं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से बाकी सभी टीमों को पीछे छोड़ दिया है।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जिस तरह का संतुलन, आक्रमकता और मैच जीतने का जज्बा दिखाया है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि यही दोनों टीमें इस सीजन की फाइनलिस्ट बन सकती हैं। शुरुआती फॉर्म को देखते हुए इन दोनों को खिताब की दौड़ में रोकना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

IPL 2026 के पहले मैच में दोनों टीमों ने दर्ज़ की शानदार जीत

IPL 2026 के पहले ही मुकाबलों में दो बड़ी टीमों ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज कर अपने इरादे साफ कर दिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सीजन के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, जहां टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाकर जीत के हीरो बने।

वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी जोरदार शुरुआत करते हुए 14 साल बाद अपना ओपनिंग मैच जीता। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया, जिसमें रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 78 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 6 चौके शामिल रहे, जिससे वह मैच के हीरो साबित हुए।

MI छठे खिताब की तलाश में, RCB लगातार दूसरा ट्रॉफी जीतने को तैयार

दोनों टीमें पहले भी आईपीएल चैंपियन रह चुकी हैं और इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार नज़र आ रही हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में कुल 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था, जिससे वह लीग की सबसे सफल टीमों में शामिल है।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 के फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी में 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला खिताब जीता था। ऐसे में IPL 2026 में जहां मुंबई इंडियंस की नजर अपने छठे खिताब पर टिकी है, वहीं आरसीबी लगातार दूसरा खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी।

ये भी पढ़े : CSK vs PBKS Today Match Prediction, 7th T20- रन, विकेट और पिच रिपोर्ट के साथ जानें मैच का पूरा हाल

Tagged:

Mumbai Indians Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 IPL 2026 finalists
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

5

रजत पाटीदार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com