न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी 3 महीनों के लिए हुआ बाहर
Published - 22 Dec 2025, 02:21 PM | Updated - 23 Dec 2025, 01:03 PM
Table of Contents
New Zealand Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी 2026 से हो रही है। लेकिन, सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। मेगा सीरीज से पहले ये खिलाड़ी तीन महीनों के लिए बाहर हो गया है, जिसके बाद खिलाड़ी का टी20 विश्व कप 2026 खेलना भी मुश्किल हो गया है।
बता दें कि, न्यूजीलैंड (New Zealand Series) को भारत दौरे पर तीन मैच की वनडे सीरीज और पांच टी20 मैच की सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले ही ये टीम के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।
New Zealand Series से बाहर हुआ प्लेयर
भारत बनाम न्यूजीलैंड व्हाइट बॉल सीरीज (New Zealand Series) से पहले कीवियों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, न्यूजीलैंड महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर सूजी बेट्स कॉड्रिसेप्स की चोट के कारण तीन महीने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो गई हैं।
🚨SETBACK🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) December 21, 2025
At the age of 38, New Zealand's Suzie Bates is ruled out of action for three months following an injury!! pic.twitter.com/h4aNc29leY
चोट के कारण 38 वर्षींय सूजी बेट्स ओटागो के लिए घरेलू ग्रीष्मकालीन सत्र के बाकी बचे हुए मैचों से भी बाहर हो गई हैं। बेट्स की चोट ने कीवियों की परेशानियों को भी बढ़ा दिया है, क्योंकि न सिर्फ वह फरवरी-मार्च 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला से बाहर हो गई हैं, बल्कि उनका टी20 विश्व कप 2026 खेलना भी मुश्किल लग रहा है।
कैसे लगी बिट्स को चोट?
सूजी बिट्स ब्लैककैप्स टीम (New Zealand Series) की अहम और अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनका इस तरह से बाहर होना पूरी टीम के लिए बड़ा झटका है। सूजी पिछले माह न्यूजीलैंड की घरेलू महिला एकदिवसीय प्रतियोगिता, हैलीीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड के दौरान ओटागो के लिए क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गई थीं।
इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया जहां, पर चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें कम से कम तीन महीने के लिए पुनर्वास की जरूरत होगी। बता दें कि, सूजी से पहले ईडन कार्सन भी कोहनी की चोट से जूझ रही हैं और वह भी कीवियों के दल से बाहर हैं। ऐसे में सूजी का बाहर होना कीवियों (New Zealand Series) के लिए दोहरा बड़ा झटका है।
चोट पर बोलीं बिट्स
न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलराउंडर सूजी बिट्स ने चोट लगने के बाद कहा कि ‘’इस गर्मी में हिस्सा न ले पाने से मुझे बहुत दुख हो रहा है। मैं ओटागो स्पार्क्स के साथ एक और सीजन खेलने के लिए बहुत उत्सुक थी, खासकर सुपर स्मैश के लिए। मैं मार्च में व्हाइट फर्न्स के साथ मैदान पर वापसी करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं, इसलिए फिलहाल मेरा ध्यान इसी पर रहेगा।"
बता दें कि अगले साल 12 जून से महिला टी20 विश्व कप 2026 भी शुरू हो रहा है और बिट्स उससे पहले मैदान (New Zealand Series) पर वापसी करना चाहेगी, क्योंकि भारत में इस साल खेले गए एकदिवसीय विश्व कप में बिट्स पांच मैचों में सिर्फ 40 रन बना सकीं। उनका औसत इस दौरान केवल 8 और स्ट्राइक रेट 61.53 का था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर