मुंबई इंडियंस के 7 भारतीय खिलाड़ियों के नाम आए सामने, यही खेल जायेंगे पूरा सीजन, नहीं होगा इनमे बदलाव

Published - 15 Mar 2026, 04:12 PM | Updated - 15 Mar 2026, 04:13 PM

Mumbai Indians

Mumbai Indians: आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। लीग की पहली भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी। जबकि पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में करेगी।

नए सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के उन सात भारतीय खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं जो कि पूरे सीजन में प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले हैं। खास बात ये है कि इनमें से किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा।

रोहित, सूर्या, तिलक पर होगी बैटिंग की जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का पिछला सीजन बल्ले से काफी धमाकेदार रहा था। इस दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में ब्लू आर्मी के लिए 400 से अधिक रन बनाए थे और वह इस सीजन भी उस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

वहीं, शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से 717 रन ठोक दिए थे, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। हालांकि, सूर्या अपनी टीम को खिताब जिताने से चूक गए थे।

हालांकि, तिलक के लिए पिछला सीजन मिला-जुला रहा था, क्योंकि उन्होंने खेले 16 मैचों की 13 पारियों में सिर्फ 343 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल था। जबकि तिलक के स्ट्राइक रेट भी पिछले साल सवाल उठे थे, जिसको वह इस साल बिल्कुल भी दोहराना नहीं चाहेंगे।

हार्दिक-शार्दुल पर ऑलराउंडर की जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026 में तिहरी भूमिका में नजर आएंगे। जहां वह खिलाड़ी के तौर पर बैटिंग और बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे तो कप्तानी का भार भी हार्दिक के कंधों पर ही रहने वाला है। हालांकि, पिछले साल उन्होंने ये भूमिका बखूबी निभाई थी, लेकिन इस बार देखना होगा कि वह कप्तानी के दबाव के साथ-साथ बैटिंग बॉलिंग में भी अपना योगदान दे पाते हैं या फिर नहीं।

हार्दिक के अलावा शार्दुल ठाकुर भी इस बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से खेलने वाले हैं। ऐसे में उनका सभी मैच एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलना पक्का है। बता दें कि, शार्दुल पिछले साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर के साथ ट्रेड के जरिए मुंबई ने शार्दुल को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। देखना होगा कि नई टीम के लिए शार्दुल गेंद और बल्ले से क्या कमाल दिखा पाते हैं।

नाम बड़े दर्शन छोटे ही साबित होंगे ये 4 खिलाड़ी, IPL 2026 में एक बार फिर होंगे फ्लॉप साबित

बुमराह-मयंक का भी Mumbai Indians के लिए खेलना कंफर्म!

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्क्वाड के अंदर मयंक मारकंडे एकमात्र लेग स्पिनर हैं और इसके तहत उनके सभी मैच खेलना कंफर्म माना जा रहा है। पिछले सीजन तक मयंक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन ट्रेड के जरिए मुंबई ने अपने इस युवा खिलाड़ी को दोबारा स्क्वाड में शामिल कर लिया है।

साल 2018 में मयंक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआती इसी टीम के लिए की थी। जबकि दोबारा उनकी घर वापसी हो चुकी है। मयंक के अलावा जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए सभी मैच खेलते नजर आएंगे। बुमराह के बिना मुंबई की प्लेइंग इलेवन बनाना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि ये खिलाड़ी किसी भी बॉलिंग डिपार्टमेंट की ताकत को 10 गुना तक बढ़ा देता है।

एबी डिविलियर्स vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाज, ये आंकड़ें सबकुछ कर रहे बयां

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

717 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com