MI vs RCB मुकाबले ने तोड़ डाला 'धुरंधर 2' मूवी का भी रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ डाला फिल्म को भी पीछे
Published - 13 Apr 2026, 04:12 PM | Updated - 13 Apr 2026, 04:13 PM
Table of Contents
MI vs RCB: रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। शाम को खेले गए मैच में गत चैंपियन आरसीबी ने एमआई को 18 रन के अंतर से हराया था। दर्शकों को इस मैच में जमकर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली थी। जबकि अब इस मैच (MI vs RCB) से साल 2026 की सुपरहिट मूवी धुरंधर द रिवेंज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
हालांकि, यह रिकॉर्ड कमाई के मामले में नहीं है बल्कि समय को लेकर है। दरअसल, रविवार (12 अप्रैल) को खेले गए मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच बिना किसी रुकावट के 4 घंटे 22 मिनट तक चला था। इसके बाद यह मैच आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहला मैच बन गया है, जो कि सबसे अधिक समय तक खेला गया है।
MI vs RCB: आदित्य धर की मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मैच बिना किसी अंतराल या सुपर ओवर के समय पर शुरू होने वाला सबसे लंबा मैच बन गया है। मैच अपने तय समय 7:30 बजे शुरू हुआ था, जबकि मैच को खत्म होते-होते 12 बज गए थे। जबकि तय समय के मुताबिक मैच को 11:30 बजे तक समय हो जाना चाहिए था।
ये मैच 4 घंटे 22 मिनट चला था। जबकि आदित्य धर की मूवी धुरंधर द रिवेंज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये मूवी 3 घंटे और 50 मिनट की थी। जबकि एमआई और आरसीबी के बीच खेला गया ये मैच 4 घंटे और 22 मिनट (MI vs RCB) तक था। इस मैच के देरी का कारण अनगिनत वाइड और चोट के कारण ब्रेक को माना जा सकता है, जिसके चलते ये मैच इतना लंबा खींचा गया।
आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा मैच
हालांकि, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया ये मैच (MI vs RCB) आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला मैच नहीं था। बल्कि साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना हुआ था, जो कि 4 घंटे और 50 मिनट तक खेला गया था।
हालांकि, इसके पीछे का मुख्य कारण बारिश था, जिसके चलते ये मैच देरी से शुरू करना पड़ा। लेकिन 12 अप्रैल को खेला गया ये मैच बिना किसी रुकावट के सबसे लंबे समय तक खेले जाने वाला मैच बन गया है।
बीसीसीआई ने नहीं लिया कोई एक्शन
बारिश के बिना सबसे अधिक समय तक मुकाबला चलने के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दोनों कप्तानों पर किसी तरह का एक्शन फिलहाल नहीं लिया है। ओवर रेट को लेकर बीसीसीआई ने कोई सख्ती नहीं दिखाई है।
जबकि इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया जा चुका है। मगर एमआई और आरसीबी (MI vs RCB) का मैच 12 बजे तक चलने के बावजूद फिलहाल बीसीसीआई ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर