T20 World Cup की खुशियां मातम में बदली, अचानक इस दिग्गज का हुआ निधन, भारत के ड्रेसिंग रूम में भी पसरा शोक

Published - 19 Feb 2026, 02:56 PM | Updated - 19 Feb 2026, 02:59 PM

T20 World Cup

T20 World Cup 2026: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के बीच ही भारतीय टीम की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां एक और भारतीय प्रशंसक टीम इंडिया के सुपर-8 (T20 World Cup) में पहुंचने की खुशी मना रहे थे तो दूसरी ओर एक दिग्गज के निधन ने इस खुशी को मातम में तब्दील कर दिया।

गुरुवार को ये हादसा उस वक्त घटा जब दो टीमें क्रिकेट खेल रही थीं, लेकिन किसी को ये मालूम नहीं था कि क्रिकेट का ये मैच एक दिग्गज के लिए उनकी जिंदगी की का आखिरी मैच साबित होगा। इस मैच को देखने आए दर्शक भी अपनी आंखों को नम होने से नहीं रोक सके।

T20 World Cup के बीच दिग्गज का हुआ निधन

जहां एक तरफ भारतीय वरिष्ठ क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में हिस्सा ले रही है तो उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार को अंडर-13 घरेलू क्रिकेट लीग का एक मुकाबला खेला जा रहा था।

इस मैच के दौरान अचानक से मैदान पर मौजूद युवा खिलाड़ियों और अंपायर के ऊपर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया, जिसमें 65 वर्षींय अंपायर मानिक गुप्ता का निधन हो गया। मधुमक्खियों के जत्थे ने करीब 10 मिनट तक मानिक गुप्ता को डंक मारता रहा और जब तक राहत बचाव दल उनको अस्पताल लेकर पहुंचा, तब तक मानिक दुनिया को अलविदा कह चुके थे।

युवा खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल

मधुमक्खियों के हमले में जहां मानिक गुप्ता ने अपनी जान गंवा दी तो उनके साथी अंपायर जगदीश शर्मा और कई अन्य युवा क्रिकेटर भी इसमें बुरी तरह से घायल हो गए। बता दें कि, ये मैच उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू ग्राउंड में केडीएमए लीग के तहत खेला जा रहा था, जिसमें मानिक गुप्ता और जगदीश शर्मा अंपायरिंग कर रहे थे।

मधुमक्खियों ने जब मैदान पर हमला बोला तो उस समय अंपायरों ने सफेद कपड़े पहने हुए थे, जिसके कारण मधुमक्खियां उनके आसपास मंडराती रहीं और अंत में उन्होंने मानिक गुप्ता की जान ले ली।

वरुण चक्रवर्ती बनाम जसप्रीत बुमराह: कौन है दोनों में आगे? जानें आंकड़ों की तुलना में कौन किस पर भारी

नजदीकी अस्पताल में करवाया गया था भर्ती

वाईएमसीसी बनाम पैरामाउंट के बीच खेले जा रहे इस मैच में घायल होने वाले खिलाड़ियों और अंपायरों को तुरंत शुक्लागंज के लाला लाजपत राय अस्पताल और फिर बाद में कानपुर के लक्ष्मीपत सिंघानिया इंस्टीट्यूट में लेकर जाया गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने मानिक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि मानिक गुप्ता कानपुर क्रिकेट संघ के काफी पुराने अंपायर थे और काफी लंबे समय से वह अपनी सेवाएं दे रहे थे। मानिक के निधन पर कानपुर क्रिकेट संघ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि केसीए के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। केसीए परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है और उनके परिवार को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी।

सुपर-8 में अफ्रीका मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन होगी कुछ ऐसी, सूर्या(कप्तान), संजू, अक्षर, कुलदीप.....

Tagged:

T20 World Cup Sapru Stadium Shuklaganj Under 13 Match Manik Gupta
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

साउथ अफ्रीका के साथ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com