सुपर-8 में अफ्रीका मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन होगी कुछ ऐसी, सूर्या(कप्तान), संजू, अक्षर, कुलदीप.....
Published - 19 Feb 2026, 02:23 PM | Updated - 20 Feb 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय टीम (Team India) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरी तरह से अपनी जीत का सुनिश्चित करने के लिए पहले से प्लान कर रही है। ग्रुप स्टेज में खेले गए सभी मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। पहला मुकाबला में यूएसए को और दूसरे में नामीबिया, तीसरे में पाकिस्तान और चौथे मुकाबले में नीदरलैंड को पटखनी दी।
कुछ दिनों में सुपर-8 मुकाबला की शुरूआत होने वाली है, जिसमें 22 फरवरी को भारत को साउथ अफ्रिका से भीड़ना है। इससे पहले कोच गंभीर ने सुपर-8 के लिए टीम इंडिया (Team India) के लिए परफेक्ट प्लेइंग 11 की सूची तैयार कर ली है जो साउथ अफ्रिका के खिलाफ खेलने वाली है।
साउथ अफ्रिका से खेलेगी Team India

भारतीय टीम 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम सात बजे से साउथ अफ्रिका के साथ सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। इस मुकाबले को टीम हर हाल जीतना चाहेगी जिससे की टीम की राह सेमीफाइनल के लिए आसान हो जाए।
साउथ अफ्रिका ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों मैच में जीत दर्ज की थी। साउथ अफ्रिका पिछले टी20 विश्व कप के फाईनल में भारत को कड़ी टक्कड़ दि थी लेकिन जीतने में कामयाब नहीं रहे थे।
इस साल साउथ अफ्रिका टीम इंडिया से पिछले फाइनल का बदला लेना चाहेगी। जिस तरह से फाईनल में प्रोटीयाज खिलाड़ी ने प्रदर्शन किया था उसे देख कर उनकी जीत तय लग रही थी लेकिन क्लासेन की विकेट और सूर्या का कैच ने मैच पलट दिया।
मैच खत्म, बहस जारी! मोहसिन नकवी ने खुद बताया IND vs PAK का कौन था रियल हीरो
साउथ अफ्रिका के खिलाफ Team India की संभावित 11
भारतीय टीम (Team India) अगला मैच साउथ अफ्रिका से खेलने वाली है, इसके लिए टीम पूरी तरह तैयार है। ओपनिंग जोड़ी में टीम के लिए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा दिख सकते हैं. वहीं, तीसरे स्थान के लिए तिलक वर्मा टीम के लिए बल्लेबाजी करते दिखेंगे। तिलक पहले मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के अप्रोच से मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें 25 रन बनाकर वापस जाना पड़ा था जबकि दूसरे और तीसरे में भी 25 रन ही बनाए।
चौथे स्थान पर हमेशा की तरह टीम इंडिया के लीडर सूर्यकुमार यादव दिखने वाले हैं। पहले मैच में उनकी कप्तानी पारी ने टीम की जीत सुनिश्चित करवाई थी। उनकी 84 रनों की पारी को क्रिकेट फैंस लंबे वक्त तक याद रखेंगे। पाँचवें स्थान पर शिवम दुबे दिखने वाले हैं।
छट्ठे स्थान पर हीटिंग के लिए हार्दिक पांड्या मौजूद होंगे। सातवें स्थान पर अक्षर पटेल होंगे। बात गेंदबाजी की करें तो अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे। स्पीन पीच होने की वजह से अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ आराम दिया गया था लेकिन सुपर-8 में वह वापसी करेंगे।
सुपर-8 Team India की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्त, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया (Team India) छह विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर हासिल कर पाई। इसके जवाब में नीदरलैंड्स टीम ने 176 रन बनाए। परिणामस्वरूप, टीम इंडिया ने 17 रनों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।
जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई नीदरलैंड्स टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, खिलाड़ियों छोटी और जुझारू पारियां खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सामने उनकी मेहनत भी फीकी रही। सलामी बल्लेबाज मिचेल लेविट और मैक्स ओ’डाउड ने क्रमशः 24 रन और 20 रनों का योगदान दिया। वहीं, बास डे लीड ने सर्वाधिक 33 रन बनाए।
कॉलिन एर्कमैन 23 रन, जैक लायन 26 रन, नोआ क्रोज़ 25 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 15 रन जड़ सके। इस बीच आर्यन दत्त बिना खाता खोले पवेलीयन लौट गए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन सफलताएं हासिल की। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के हाथ एक-एक विकेट लगी। शिवम दुबे ने दो विकेट ली।
अगर इस मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) के ओपनर अच्छा खेलते तो शायद स्कोर 200 के पार जा सकता था लेकिन अभिषेक शर्मा का लगातार खराब प्रदर्शन टीम के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में भारतीय मेनेजमैंट अभिषेक को रिप्लेस कर संजू सैमसन को टीम में शामिल करना चाहेगी।
ICC ने अपडेट की बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग, 4 भारतीय खिलाड़ियों को टॉप-10 में मिली जगह
Tagged:
team india T20 World Cup 2026 Super-8ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर