हार से अफरीदी खानदान के बीच हुआ झगड़ा, ससुर शाहिद बोले 'सबसे पहले मेरे दामाद को निकालों...'
Published - 16 Feb 2026, 04:48 PM | Updated - 16 Feb 2026, 04:55 PM
Table of Contents
Shahid Afridi: भारतीय टीम के खिलाफ श्रीलंका के कोलंबो में मुकाबला गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही पूर्व खिलाड़ियों से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। मोहम्मद आमिर से लेकर शोएब अख्तर तक हर कोई अपने ही खिलाड़ियों को जमकर खरी-खोटी सुना रहा है।
लेकिन अब इस पूरे मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की एंट्री हो चुकी है, जो कि अपने ही दामाद का करियर तबाह करने में लगे हुए हैं। अफरीदी ने अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी के लिए कहा कि ‘’सबके पहले इसको टीम से बाहर निकालो…।’’
Shahid Afridi ने अपने दामाद की लगाई लंका
भारत के हाथों एक बार फिर मिली शर्मनाक हार के बाद अफरीदी खानदान में ही झगड़ा शुरू हो गया है। दरअसल, शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी अंशा के पति यानी शाहीन शाह अफरीदी भारत के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत था। इसके बाद पाकिस्तानी नेशनल टीवी पर बैठे शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपने दामाद को ही टीम से बाहर निकालने की मांग कर डाली। नेशनल टीवी पर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा कि,
‘’अगर मुझे कोई फैसला करना होता, तो मैं साफ कहता है कि बाबर आजम, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी को टीम से बाहर कर दो। नामीबिया के खिलाफ नए खिलाड़ियों को मौका दो और उनका आत्मविश्वास बढ़ाओं। हम ये काफी समय से देख रहे हैं कि टीम के जो वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है। अगर वह प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो ऐसे में हमें दूसरों को मौका देना चाहिए।’’
बता दें कि, जब शाहिद (Shahid Afridi) ने अपने ही दामाद शाहीन शाह अफरीदी को बाहर निकालने की मांग की तो हर कोई हैरान रह गया था।
इस दिग्गज ने भी उठाई मांग
टी20 विश्व कप 2026 में भारत के हाथों 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पाकिस्तानी प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों ने अपने निशाने पर ले लिया है। जमकर पाकिस्तानी टीम की आलोचनाएं की जा रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी पर फुट पड़े। युसूफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि
''जब तक पाकिस्तान क्रिकेट से राजनीतिक असर और पर्सनल एजेंडा समाप्त नहीं हो जाता है, तब तक हम वो टीम नहीं बन सकते हैं, जो कि पहले थे। यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दौर है। नाकाबिल लोगों को ऑफिस और टीम से हटाओं। इसके अलावा युसूफ ने पाकिस्तानी टीम से बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को भी हटाने की मांग की है और युवाओं को मौका देने की गुजारिश भी।''
हार से बौखलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी पर निकाली भड़ास, बोले–'जाहिल, बेकार, घटिया…'
शोएब अख्तर ने भी बाबर-शाहीन को लिया रिमांड पर
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को रिमांड पर लिया। भारतीय नेशनल टेलीविजन एबीपी न्यूज पर शोएब ने बाबर आजम का मजाक उड़ाते हुए कहा कि
''आपने एक ऐसे खिलाड़ी (बाबर आजम) को सुपरस्टार बना दिया जो कि आपको एक मैच तक नहीं जीता सकता है। एक समय हम भारत को कड़ी चुनौती देते थे, लेकिन आज हम उसी भारत को हराने का सपना तक नहीं देख सकते हैं।''
वहीं, लाइव शो पर अहमद शहजाद ने भी पाकिस्तानियों खिलाड़ियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और प्रदर्शन नहीं करने वाले खिलाड़ियों को बाहर निकालने की मांग तक कर डाली।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर