IND vs NED, Head to Head in T20I: जब-जब भिड़े भारत और नीदरलैंड्स… क्या हुआ हर बार? जानें आंकड़ों की जुबानी

Published - 16 Feb 2026, 04:14 PM | Updated - 16 Feb 2026, 04:22 PM

IND vs NED

IND vs NED: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के विजय रथ पर सवार टीम इंडिया की अगली भिड़ंत 18 फरवरी को अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स से होगी। भारत ने इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका, नामीबिया और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया है।

भारत ने श्रीलंका में खेले भारत-पाकिस्तान मैच में 61 रन की शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि अब भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर जीत का चौका लगाना चाहेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं, जब भी भारत और नीदरलैंड्स (IND vs NED) की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आई हैं तो हर बार परिणाम क्या निकलकर आया है।

हेड टू हेड में कौन आगे?

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण का अंतिम मुकाबला 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स (IND vs NED) से होगा। खास बात ये है कि इससे पहले ये दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में केवल एक बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। यह मुकाबला 27 अक्टूबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में सिडनी के मैदान पर खेला गया था।

इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 179 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स (IND vs NED) केवल 123 रन बना सकी और 56 रन से मुकाबला हार गई। इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव थे, जिन्होंने 25 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए थे। जबकि एक बार फिर उनसे नीदरलैंड्स के खिलाफ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वनडे विश्व कप के आंकड़ों पर भी एक नजर

भारत और नीदरलैंड्स (IND vs NED) के बीच भले ही केवल एक टी20 मुकाबला खेला गया हो, लेकिन ये टीम वनडे विश्व कप 2026 में कुल तीन बार भिड़ चुकी है और तीनों बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। बता दें कि, भारत-नीदरलैंड्स के बीच पहला मैच 12 फरवरी 2003 को साउथ अफ्रीका के पार्ल में खेला गया था, जिसमें भारत ने 68 रन की जीत दर्ज की थी।

इसके बाद साल 2011 में ये दोनों टीमें फिर आमने-सामने आईं और यहां भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की तो आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में भारत-नीदरलैंड्स का आमना-सामना हुआ था, जहां पर भारत ने 160 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। बता दें कि, वनडे और टी20 मिलाकर भारत-नीदरलैंड्स (IND vs NED) ने केवल चार मुकाबले खेले हैं और चारों में भारतीय टीम को जीत मिली है।

AFG vs UAE: यूएई से जीतकर भी हार गई अफगानिस्तान, टूर्नामेंट से बाहर! ग्रुप D से ये 2 टीमें क्वालीफाई

IND vs NED नहीं खेलते सीरीज

भारत-नीदरलैंड्स (IND vs NED) के बीच किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। जबकि इस टीम ने साल 2009 के टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था और इंग्लैंड को हराकर विश्व क्रिकेट को अपनी ओर आकर्षित किया था। हालांकि, इसके बावजूद भारत और नीदरलैंड्स के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है और न ही कभी इसको लेकर चर्चा की गई।

हालांकि, हाल ही में डच क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की तीव्र इच्छा जताई है, लेकिन इसके बावजूद ये सीरीज होना काफी मुश्किल है। वहीं, हाल ही में नीदरलैंड्स टीम के मैनेजर जॉन वैन विलेट ने कहा था कि उनका देश भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के मैच आयोजित करना चाहता है, जिससे छोटे क्रिकेट खेलने वाले देशों को मदद मिल सके।

भारत जब इंग्लैंड का दौरा करता है तो नीदरलैंड्स (IND vs NED) जैसे पड़ोसी देशों को छोटे द्विपक्षीय मैच आयोजित करने का मौका मिलता है। हालांकि इसके बावजूद भारत और नीदरलैंड्स के बीच किसी भी तरह की कोई श्रृंखला होना वर्तमान में काफी मुश्किल लग रहा है।

सुपर-8 से OUT हुईं 3 टीमें, भारत का दबदबा कायम, देखें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल का पूरा गणित

Tagged:

IND vs NED cricket news India vs Netherlands T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

18 फरवरी को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com